{"_id":"679fd078f491e36db0038ce0","slug":"he-committed-suicide-by-making-a-video-call-to-his-wife-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1061203-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पत्नी को वीडियो कॉल कर लगा लिया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पत्नी को वीडियो कॉल कर लगा लिया फंदा
Mon, 03 Feb 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को वीडियो कॉल कर लगा लिया फंदा
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के खुर्दही बाजार निवासी अनिल रावत (28) ने शनिवार रात पत्नी अंजली को वीडियो कॉल कर फंदा लगा लिया। कॉल के दौरान दंपती का किसी बात पर विवाद हुआ था।
अनिल की मां द्रौपदी के मुताबिक बेटा घर के पास पंक्चर की दुकान चलाता था। दो महीने पहले बहू अंजली नाराज होकर बेटी को लेकर अयोध्या के बरहनपुर मायके चली गई थी। अनिल ने शनिवार रात उसे वीडियो कॉल कर जान देने की बात कही थी। इसके बाद कुंडे के सहारे गमछे से फंदा लगा लिया। बहू ने घटना की जानकारी ननद मनीषा को दी। आनन फानन द्रौपदी व पिता राजू बेटे के कमरे में पहुंचे तो चीख निकल गई। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक अभी तक तहरीर नहीं मिली है।