फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   HCL employee murdered in Lucknow due to greed for property wife accuses brother and cousin case registered

UP News: संपत्ति की लालच में एचसीएल कर्मी की हुई हत्या, पत्नी ने देवर और मौसेरे भाई पर लगाया आरोप; केस दर्ज

Thu, 11 Sep 2025 04:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Sep 2025 04:57 PM IST
सार

एचसीएल कर्मी की मौत पर पत्नी ने उनकी हत्या का आरोप लगाया है। पत्नी की शिकायत पर देवर और मौसेरे भाई समेत अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
HCL employee murdered in Lucknow due to greed for property wife accuses brother and cousin case registered
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में एचसीएल कंपनी के कर्मी की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पत्नी की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामला मड़ियांव थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी कॉलोनी का है। कॉलोनी निवासी एचसीएल कंपनी के कर्मी नितिन निगम (34) की मौत हुई थी। उनकी पत्नी मंजरी श्रीवास्तव ने हत्या किए जाने की बात कही है। उन्होंने नितिन के भाई अतिन, उनकी पत्नी प्रियंका और मौसी के बेटे चंदन पर हत्या का आरोप लगाया है। मंजरी की शिकायत पर सभी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


गोरखपुर सोमरा नंबर-2 ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल के पास रहने वाली इवेंट कंपनीकर्मी मंजरी के अनुसार, उनकी शादी 9 फरवरी 2022 को नितिन से हुई थी। कुछ माह वह ससुराल में रही और फिर नौकरी के सिलसिले में दिल्ली चली गईं। शादी के कुछ साल के बाद नितिन ने भाई व भाभी से पिता के मकान का बंटवारा करने की बात कही तो वह लोग भड़क उठे और बंटवारा करने में आनाकानी करने लगे। 

विज्ञापन

देवर ने फोन पर पति की मौत की खबर दी

आरोप है कि 18 जनवरी 2025 की रात पति के मौसी के बेटे चंदन ने उनको फोन कर बताया कि नितिन की मौत हो गई है। पति की मौत की खबर सुन मंजरी बेसुध हो गईं। अगली सुबह 19 जनवरी को प्रियंका ने फिर से उनको फोन किया और नितिन की मौत की खबर दी। मंजरी फ्लाइट से लखनऊ पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उनके पहुंचते ही अतिन और उनकी पत्नी प्रियंका नितिन के अंतिम संस्कार में लग गए। मंजरी ने पति की हत्या का आरोप लगाया तो आरोपियों उनको कमरे में बंद कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। मंजरी ने पति के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए कहा तो आरोपियों ने पोस्टमार्टम से मना करते हुए मंजरी का मोबाइल फोन भी छीन लिया। इसके बाद आरोपियों ने नितिन का अंतिम संस्कार कर दिया। 

आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

मंजरी का आरोप है कि संपत्ति हड़पने के इरादे से आरोपियों ने उनके पति की गला दबाकर हत्या की थी। घटना के बाद मंजरी ने कई बार मड़ियांव पुलिस से शिकायत भी की पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। अंत में उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर 8 सितंबर को अतिन, प्रियंका और चंदन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। जल्द पीड़ित को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed