फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   HC tough acts on power crisis in uttar pradesh

HC: पूरे यूपी में क्यों नहीं 24 घंटे बिजली?

Wed, 04 Jun 2014 02:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 04 Jun 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
HC tough acts on power crisis in uttar pradesh

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार से सपा सरकार अभी उबर भी नहीं पाई है कि उसे महिला उत्पीड़न और बिजली के बवाल से जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन


अब इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंड पीठ ने प्रदेश में बिजली किल्लत पर कड़ा रुख अपनाया है।

कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि आखिर क्या वजह है कि प्रदेश में बाकी वीवीआईपी इलाकों की तरह बिजली मुहैया नहीं हो पा रही है।

कोर्ट ने राज्य सरकार से चार हफ्ते में जवाब देने का आदेश दिया है। हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने यह याचिका दायर की है। बताते चलें कि मंगलवार को हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने बदायूं मामले पर भी राज्य सरकार को कुछ निर्देश दिए थे।

केंद्र व राज्य सरकार में चल रहा 'बिजली बवाल'

HC tough acts on power crisis in uttar pradesh

इन दिनों प्रदेश में बिजली किल्लत से लोग परेशान हैं। और तो और राज्य व केंद्र सरकार के बीच भी 'बिजली युद्ध' चल रहा है।

हाल ही में सपा के एक नेता ने कहा था कि अगर यूपी में बिजली किल्लत है, तो मोदी गुजरात से भिजवा देते।

वहीं, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि प्रदेश में बिजली संकट को देखते हुए केंद्र सरकार को भी राज्य सरकार के साथ सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने अपने तेवर में केंद्र सरकार से बिजलीघरों को कोयले की आपूर्ति सामान्य कराने के अलावा कहा कि अभी केंद्र हमारी मदद करे, हम 2016 में सब लौटा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहा अखिलेश ने

HC tough acts on power crisis in uttar pradesh

बिजली संकट पर घिरी सपा सरकार किस कदर दबाव में हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब सीएम अखिलेश यादव खुद केंद्र से बिजली के लिए मिन्नतें कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिजली किल्लत का ठीकरा पूर्व की प्रदेश सरकार पर फोड़ते हुए भरोसा दिलाया कि वर्ष 2016 तक गांवों को 18 घंटे और शहरों को 22 से 24 घंटे बिजली मिलने लगेगी।

कहा कि मोदी सरकार वर्ष 2016 तक बिजली उधार दे दे तो उसका कर्ज मय ब्याज सपा सरकार चुका देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed