{"_id":"29e8a68cadf1c696a8965d48a710c509","slug":"hc-calls-ex-adg-arun-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट को पूर्व ADG पर ज्यादा भरोसा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट को पूर्व ADG पर ज्यादा भरोसा!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 02 Jan 2014 12:06 PM IST
विज्ञापन
बीते दिनों प्रतापगढ़ जिले में जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की सरेराह हत्या के सिलसिले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के पूर्व एडीजी (कानून-व्यवस्था) अरुण कुमार और प्रतापगढ़ के एसपी को तलब किया है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि हाईकोर्ट अरुण कुमार को हत्या की जांच सौंप सकती है।
हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वत: प्रसंज्ञान लिया हुआ है।
दरअरसल, 19 दिसंबर को प्रतापगढ़ में अज्ञात बदमाशों ने वकील राजदत्त मिश्रा (50) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी।
हत्या से नाराज बार एसोसिएशन के वकीलों ने जिला न्यायालय के बाहर हंगामा और तोड़फोड़ की थी।
गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर दंगे में सियासी दखल से खफा अरुण कुमार ने सरकार से केंद्रीय डेपुटेशन मांग लिया था।