फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hazratganj two major routes in the area will soon be one-way

स्कूलों के पास सड़क पर खिंचेगी ‘लक्ष्मण रेखा’

Mon, 01 Sep 2014 04:16 PM IST
ज्ञान सक्सेना/अमर उजाला, लखनऊ
ज्ञान सक्सेना/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 01 Sep 2014 04:16 PM IST
विज्ञापन
Hazratganj two major routes in the area will soon be one-way

हजरतगंज सहित शहर के कई प्रमुख स्थानों पर संचालित स्कूल व कॉलेजों में छुट्टी के दौरान बाधित होने वाले ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए ‘लक्ष्मण रेखा’ खींची जाएगी।

विज्ञापन


पहले चरण में 11 प्रमुख स्कूल व कॉलेजों को चिह्नित कर उनके आसपास के बेतरतीब ट्रैफिक को सुधारा जाएगा। इसके लिए स्कूल संचालकों के साथ ही बच्चों के अभिभावकों की क्लास लगाकर उन्हें ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही हजरतगंज क्षेत्र में दो प्रमुख मार्गों को भी जल्दी वन-वे किया जाएगा। जिला प्रशासन व यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त तौर पर तैयार ट्रैफिक सुधार कार्ययोजना के तहत भीड़भाड़ वाले इलाकों में संचालित स्कूल व कॉलेजों के पास सड़क पर एक लेन को अलग से पार्किंग के लिए चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों व बच्चों को अपने वाहन इसी लाइन के अंदर खड़ा करने होंगे। कार्ययोजना के तहत ट्रैफिक पुलिस प्रमुख मार्गों के समीप संचालित सभी स्कूल-कॉलेजों के आसपास वाहनों की पार्किंग के लिए कॉलेज प्रशासन के साथ मिलकर ट्रैफिक लाइन खींचेगी।

वाहनों को पार्किंग लाइन के अंदर पार्क करवाने की जिम्मेदारी संयुक्त तौर पर स्कूल संचालकों व यातायात पुलिस की होगी। जिला प्रशासन इसके लिए अलग से ट्रैफिक प्लान का पाठ तैयार कर अभिभावकों को जागरूक करेगा।

कार्य योजना के पहले चरण में शहर में हजरतगंज, हुसैनगंज, कालिदास मार्ग, राजाजीपुरम, गोमतीनगर, स्टेशन रोड, इंदिरा नगर व आलमबाग इलाकों के 11 प्रमुख स्कूलों को चिह्नित किया गया है।

जहां छुट्टी के दौरान जाम की समस्या होती है। इसमें स्टेशन रोड स्थित सीएमएस कॉलेज, हजरतगंज का क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कैथेड्रल, सेंट फ्रांसिस कॉलेज, गोमती नगर दिल्ली पब्लिक स्कूल, राजाजीपुरम में लखनऊ पब्लिक स्कूल व इंदिरा नगर में आरएलबी सहित अन्य कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नए ट्रैफिक प्लान से जोड़ने का पत्र भेजा गया।

मुख्य मार्गों पर स्थित सभी स्कूलों के सामने वाली सड़क पर अलग से स्कूल ट्रैफिक लेन बनाई जाएगी। इसके लिए पीले रंग से एक रेखा खींची जाएगी। स्कूल आने वाले वाहनों को इसी रेखा के भीतर वाहन पार्क करना अनिवार्य होगा।

लेन से बाहर वाहनों को खड़ा किए जाने पर मौके पर ही वाहनों का चालान कटेगा। इस व्यवस्था को स्कूल प्रशासन अपने गार्ड व कर्मचारियों की निगरानी में ट्रैफिक पुलिस के साथ सख्ती से लागू कराएगा।


स्कूलों को यह भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी कि वह बच्चों के अभिभावकों को नियमित अंतराल पर ट्रैफिक नियमों का पालन करने को जागरूकता कार्यक्रम संचालित करे।

इतना ही नहीं स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले हर बच्चे के अभिभावक से ट्रैफिक प्लान मानने का बांड भरवाने की अनिवार्यता लागू की जाए।

हजरतगंज इलाके में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए जल्द ही दो प्रमुख मार्गों को भी वन-वे घोषित किए जाने की तैयारी है।

इसमें पहला मार्ग सचिवालय तिराहे से महात्मा गांधी मार्ग चौराहे तक और दूसरा पार्क रोड से कालिदास चौराहा तक आने जाने का होगा। इसमें सिर्फ वाहनों को एक तरफ से ही आवागमन की छूट मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed