फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hathras SP Vikas Kumar Vaidya transferred.

IPS Transfer: सड़क हादसे में कांवड़ियों की मौत मामले में हाथरस एसपी पर गिरी गाज, हटाए गए

Sun, 24 Jul 2022 06:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 24 Jul 2022 06:24 PM IST
सार

सड़क हादसे में कांवड़ियों की मौत मामले में हाथरस के एसपी का तबादला कर दिया गया है।

विज्ञापन
Hathras SP Vikas Kumar Vaidya transferred.
- फोटो : फाइल

विस्तार

सड़क हादसे में छह कांवड़ियों की मौत की गाज हाथरस के पुलिस अधीक्षक पर गिरी। उन्हें हटा दिया गया है। विकास कुमार वैद्य अभी हाथरस के एसपी थे। उनका तबादला कर उन्हें सेनानायक, मिर्जापुर के पद पर भेजा गया है। उनकी जगह देवेश कुमार पांडेय की तैनाती हुई है। बता दें कि बीते दिन हुए एक सड़क हादसे में छह कांवड़ियों की मौत हो गई थी जिस पर एसपी को हटाया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात हरिद्वार से गंगाजल लेकर ग्वालियर जा रहे कुछ कांवड़ियों को अलीगढ़-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक डंपर ने रौंद दिया। इस भीषण हादसे में पांच कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। एक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में घटना से आक्रोशित कांवड़ियों ने आगरा और ग्वालियर में जाम लगाया।
विज्ञापन


ग्वालियर से कांवड़ियों का एक जत्था हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए गया था। शुक्रवार को यह लोग लौट रहे थे। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सादाबाद कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गांव बढ़ार के निकट रात्रि पौने दो बजे के लगभग पीछे से आ रहे एक डंपर ने इन कांवड़ियों को रौंद दिया। डंपर की चपेट में सात कांवड़िए आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सादाबाद पुलिस के अलावा डीएम रमेश रंजन, एसपी विकास कुमार वैद्य घटनास्थल पर पहुंच गए। अधिकारियों ने इन कांवड़ियों के जत्थे में शामिल अन्य कांवड़ियों से दुर्घटना को लेकर जानकारी हासिल की और थोड़ी देर में ही एडीजी आगरा राजीव कृष्ण और डीआईजी अलीगढ़ दीपक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पांचों शवों का रात्रि में ही हाथरस के पोस्टमार्टम गृह पर पोस्टमार्टम कराया गया।


सुबह करीब छह बजे इन पांचों शवों को यहां से भिजवा दिया गया। पुलिस डंपर की तलाश में लग गई और थोड़ी देर में पुलिस ने डंपर को भी चालक सहित पकड़ लिया। यह डंपर भी ग्वालियर का बताया जा रहा है। इसका चालक सिकंदराराऊ में गिट्टी उतारकर लौट रहा था। मामला चूंकि गंभीर था, ऐसे में शासन के अधिकारी भी घटना की जानकारी लेते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed