{"_id":"5f7d3172bc02b20b142e23c4","slug":"hathras-rape-case-special-investigation-team-to-submit-their-report-to-cm-yogi-adityanath-has-been-extended-by-10-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hathras Case News: जांच के लिए एसआईटी को मिला 10 दिन का अतिरिक्त समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Case News: जांच के लिए एसआईटी को मिला 10 दिन का अतिरिक्त समय
Wed, 07 Oct 2020 11:29 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
पीड़िता के परिवार से बात करते अपर मुख्य सचिव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hathras Case: हाथरस के चंपदा इलाके में बिटिया के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मौत मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) को 10 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है।
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों के बाद विशेष जांच दल (एसआईटी) को अपनी रिपोर्ट देने का समय 10 दिन बढ़ा दिया गया है।
हाथरस गैंगरेप मामले की जांच के लिए सचिव गृह भगवान स्वरूप की अध्यक्षता में बनाई गई एसआईटी ने अपनी जांच पूरी कर ली थी। एसआईटी अपनी रिपोर्ट शासन को अपनी रिपोर्ट आज सौंपनी थी।

आपको बता दें कि हाथरस दुष्कर्म और मौत मामले की जांच के लिए एसआईटी को पहले सात दिन का समय दिया गया था। जिसकी मियाद आज पूरी हो रही है। एसआईटी टीम ने जांच के लिए और 10 दिन का समय मांगा था, जिसे यूपी सरकार ने मंजूरी दे दी है।Following the orders of Chief Minister Yogi Adityanath, the time given to the Special Investigation Team (SIT) to submit their report to the CM has been extended by 10 days: Awanish K Awasthi, State Additional Chief Secretary, Home Department. #HathrasCase
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) October 7, 2020
हाथरस गैंगरेप मामले की जांच के लिए सचिव गृह भगवान स्वरूप की अध्यक्षता में बनाई गई एसआईटी ने अपनी जांच पूरी कर ली थी। एसआईटी अपनी रिपोर्ट शासन को अपनी रिपोर्ट आज सौंपनी थी।
भगवान स्वरूप के अलावा एसआईटी में डीआईजी चंद्र प्रकाश द्वितीय और एसपी पूनम बतौर सदस्य शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि एसआईटी ने अपनी पड़ताल के दौरान 100 से अधिक लोगों के बयान कलमबंद किए। इसमें पीड़िता के परिवार के अलावा अभियुक्तों, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के बयान भी शामिल हैं।
प्रारंभिक जांच पर हो चुकी है कार्रवाई
एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट दो दिन बाद ही दे दी थी जिसके आधार पर हाथरस के एसपी और पुलिस उपाधीक्षक समेत पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। इसके अलावा पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश भी की जा चुकी है। इस पूरे मामले में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अलग सुनवाई शुरू हो गई है।