फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hathras Rape Case News SIT investigation completed, team submit report to CM Yogi

Hathras Rape Case: एसआईटी की जांच पूरी, सीएम योगी को आज सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट

Wed, 07 Oct 2020 12:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Oct 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras Rape Case News SIT investigation completed, team submit report to CM Yogi
पीड़िता के घर फिर पहुंची एसआईटी की टीम - फोटो : अमर उजाला

हाथरस गैंगरेप मामले की जांच के लिए सचिव गृह भगवान स्वरूप की अध्यक्षता में बनाई गई एसआईटी ने अपनी जांच पूरी कर ली है। आज एसआईटी के लखनऊ लौटने की संभावना है। इसके बाद एसआईटी अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। 

विज्ञापन


भगवान स्वरूप के अलावा एसआईटी में डीआईजी चंद्र प्रकाश द्वितीय और एसपी पूनम बतौर सदस्य शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि एसआईटी ने अपनी पड़ताल के दौरान 100 से अधिक लोगों के बयान कलमबंद किए हैं। 
विज्ञापन


इसमें पीड़िता के परिवार के अलावा अभियुक्तों, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के बयान भी शामिल हैं। इस मामले में कुछ और अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की सिफारिश की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच पर हो चुकी है कार्रवाई 
एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट दो दिन बाद ही दे दी थी जिसके आधार पर हाथरस के एसपी और पुलिस उपाधीक्षक समेत पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। इसके अलावा पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश भी की जा चुकी है। इस पूरे मामले में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अलग सुनवाई शुरू हो गई है। 

सीबीआई जांच शुरू होने का इंतजार

तीन दिन पहले ही सरकार ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने का फैसला किया था। रविवार को सिफारिश प्रदेश सरकार से केंद्र को भेजी भी जा चुकी है। लेकिन केंद्र से अभी इस मामले की जांच को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में सीबीआई अपने यहां एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed