फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hathras DM should be sacked: Priyanka

हाथरस के डीएम को किया जाए बर्खास्त : प्रियंका

Mon, 05 Oct 2020 02:16 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 05 Oct 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras DM should be sacked: Priyanka
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करके कहा है कि हाथरस के पीड़ित परिवार के अनुसार, सबसे बुरा बर्ताव डीएम का था। उन्हें कौन बचा रहा है? उन्हें अविलंब बर्खास्त कर पूरे मामले में उनके रोल की जांच हो। परिवार न्यायिक जांच मांग रहा है, तब क्यों सीबीआई जांच का हल्ला करके एसआईटी की जांच जारी है। यूपी सरकार यदि जरा भी नींद से जागी है तो उसे परिवार की बात सुननी चाहिए।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में हाथरस कांड की जांच करे सीबीआई : कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हाथरस कांड की सीबीआई जांच की सिफारिश को देश और प्रदेश की जनता को गुमराह करने वाला कदम बताया है। पार्टी नेसुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में इस घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता में कहा कि हाथरस की दलित बेटी के साथ हुई दुखद घटना और बेटी को न्याय दिलाने में मीडिया की भूमिका प्रशंसनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को गायब करके रात्रि में 2.30 बजे जला दिया और पीड़िता के गांव में अघोषित कर्फ्यू लगा दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने गए तो उन्होंने पांच मांगें रखीं। इनमें घटना की न्यायिक जांच भी शामिल है।  

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। जिस तरह यूपी महिला अपराधों में नंबर एक है, उससे स्पष्ट है कि यूपी जंगलराज में तब्दील हो गया है। योगी सरकार के अपर मुख्य सचिव, गृह और डीजीपी 20 दिनों बाद यह जान पाए कि देश का एक-एक नागरिक और महिला हाथरस की बेटी को न्याय के लिए सड़क पर संघर्षरत हैं।


प्रदेश सरकार जांच पर जांच और छोटी-मोटी कार्यवाही करके जनता को गुमराह नहीं कर सकती। शनिवार को राहुल और प्रियंका गांधी के साथ की गई अभद्रता कांग्रेस नेताओं के साथ अभद्रता नहीं, बल्कि लाखों-करोड़ों भारतीयों की भावनाओं पर कुठाराघात है। घटना की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम में तमाम दागी अधिकारी हैं, जिन पर गंभीर मामले दर्ज हैं। इसलिए इस मामले की सुप्रीम कोर्ट के जज की देखरेख में न्यायिक जांच कराई जाए। बुलंदशहर, बलरामपुर और हरदोई की बेटियों के साथ जो हुआ है, वह पीड़ादायक है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed