फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hashim criticizes mufti ilyas.

बाबरी केस के मुद्दई हाशिम भी बोले ‘शंकर जी’ पर

Fri, 20 Feb 2015 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या Updated Fri, 20 Feb 2015 10:56 AM IST
विज्ञापन
hashim criticizes mufti ilyas.

बाबरी मस्जिद केस के मुद्दई हाशिम अंसारी ने मुफ्ती मोहम्मद इलियास द्वारा भगवान शंकर को पहला पैगंबर बताने के बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि इस तरह का बयान देने वाला मुफ्ती नहीं हो सकता।

विज्ञापन


उन्होंने जमीयत उलेमा पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि मुसलमान जमीयत उलेमा को नहीं मानता है। हाशिम अंसारी ने कहा कि हम एकता की बात करते हैं।

ये मौलवी एक तरफ लड़ाते हैं, दूसरी तरफ एकता की बात करते हैं। सारी दुनिया जानती है कि हर इंसान आदम की औलाद है। जब बाबरी मस्जिद में मूर्ति रखी तो ये मौलवी कहां थे।
विज्ञापन


जो मौलवी ये बयान दे रहा कि शंकर हमारे पहले पैगंबर है, वह हिंदू-हिंदुस्तान के मायने नहीं जानता। इलियास किस दारुल उलूम का पढ़ा लिखा है? आज तमाम मौलाना दारुल उलूम खोले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पास किस दारुल उलूम का डिप्लोमा है। मौलवी झूठ बोलता है। हाशिम ने कहा वह बलरामपुर के कार्यक्रम में वे शामिल नहीं होंगे। ये मुफ्ती नहीं हैं, यह मुफ्त के खाने वाले हैं।

‘इस्लाम एक ईश्वरवाद पर आधा‌रित’

hashim criticizes mufti ilyas.

जमीयत उलमा के मुफ्ती इलियास के बयान का राजधानी के मुस्लिम संगठनों ने निंदा की है। संगठन व उलमा ने मुफ्ती के बयान को खारिज करते हुए कहा कि इस्लाम की नींव एक ईश्वरवाद पर आधारित है।

इस तरह के बयान से मुसलमान भटकने वाले नहीं हैं। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रदेश सचिव मो. अतीक ने जमीयत उलमा-ए-हिन्द के मुफ्ती इलियास के बयान ‘शिवजी हमारे पहले पैगंबर थे।’

उनका कहना है कि मुफ्ती का बुनियादी अकीदा ही गड़बड़ है। उन्होंने मुफ्ती से इस पर अपना नजरिया साफ करने की अपील की है।

उधर, जमीयत उलमा यूपी के मौलाना अशहद रशीदी ने कहा कि इस्लाम एक ईश्वरवाद पर यकीन रखता है इसलिए मुसलमान अपने अकीदे पर पाबंद रहें। उन्होंने मुफ्ती इलियास के बयान की सख्त निंदा करते हुए कहा है कि इसका जमीयत से कोई नाता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed