फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hashim Ansari to meet Modi on Ayodhya issue.

अयोध्या मुद्दे पर पीएम मोदी से मिलेंगे हाशिम!

Tue, 24 Feb 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या Updated Tue, 24 Feb 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
Hashim Ansari to meet Modi on Ayodhya issue.

ढाई माह के नासिक में महाकुंभ की तैयारियों व गंगा सागर की यात्रा के बाद लौटे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत ज्ञानदास से सोमवार को बाबरी मस्जिद के मुद्दई मो. हाशिम अंसारी ने मुलाकात की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अयोध्या विवाद के शीघ्र समाधान के लिए वह महंत ज्ञानदास के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

उन्होंने कहा कि विवाद का हल अयोध्या में ही महंत ज्ञानदास की अगुवाई में ही शांति के साथ होगा। मुस्लिम पक्ष व हिंदू पक्ष सभी फैसला मानेगा।

मोदी से मुलाकात के बाद आएगी तेजी

Hashim Ansari to meet Modi on Ayodhya issue.

हाशिम ने कहा कि ज्ञानदास के साथ मिलकर विवाद के सौहार्दपूर्ण हल के लिए किया गया प्रयास लंबे समय चलाया जा रहा है। मोदी से मुलाकात के बाद इसमें और तेजी आएगी।

महंत ज्ञानदास ने कहा कि विवाद के हल के लिए वह वर्षों से  कार्य कर रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाशिम अंसारी के साथ समय लेकर मुलाकात करेंगे।

कहा कि आपसी सुलह से ही अयोध्या विवाद का हल संभव है लेकिन यह हल तभी संभव जब विहिप को अयोध्या मसले से दूर रखा जाए। विहिप के अलग होते ही मसला हल होने में समय नहीं लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed