{"_id":"4c0a9d7deb61709ba6db44d08e897e78","slug":"hashim-ansari-says-rajnath-to-be-welcomed-in-ayodhya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाशिम बोले, 'राजनाथ सिंह अयोध्या आएं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाशिम बोले, 'राजनाथ सिंह अयोध्या आएं'
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 03 Mar 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरी मस्जिद के मुद्दई मो. हाशिम अंसारी केंद्रीय गृहमंत्री के आए बयान पर कहा कि राजनाथ सिंह अयोध्या आएं तो उनका स्वागत है।
विज्ञापन
हाशिम सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री के आए उस बयान कि मंदिर/मस्जिद मुद्दे को लेकर हाशिम मिलने आते हैं तो उनका स्वागत है पर बोल रहे थे।
अपने आवास पर मीडिया से मुखातिब हाशिम ने कहा कि वह चाहते हैं कि राम मंदिर/बाबरी मस्जिद मुकदमे का फैसला उनकी जिंदगी में हो जाए।
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या विवाद के जल्द सुनवाई के लिए विशेष जज नियुक्त करने की मांग भी उठाई, कहा कि जिससे जल्द से जल्द फैसला हो सके।
कहा कि यदि फैसला उनके खिलाफ भी आए तो परवाह नहीं है लेकिन फैसला जो भी हो वह सबूतों के आधार पर होना चाहिए।