{"_id":"6073173ba7a84758753bdb87","slug":"haryana-liquor-was-being-transported-by-ambulance-in-barabanki-accused-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में एंबुलेंस से ढोई जा रही थी हरियाणा की शराब, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाराबंकी में एंबुलेंस से ढोई जा रही थी हरियाणा की शराब, आरोपी फरार
Mon, 12 Apr 2021 05:57 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 12 Apr 2021 05:57 PM IST
सार
- हरियाणा की एंबुलेंस में उन्नाव का नंबर हो रहा था प्रयोग
- जैदपुर पुलिस ने की कार्रवाई, 1804 बोतल बरामद शराब की है पांच लाख कीमत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मरीजों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एंबुलेंस से तस्कर अब शराब ढोने का काम कर रहे है। जैदपुर पुलिस ने एक एंबुलेंस बरामद कर उसमें लदी करीब पांच लाख रुपये कीमत की हरियाणा ब्रांड की शराब बरामद की है। हालांकि आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। जिस एंबुलेंस में यह शराब बरामद हुई है उसमें उन्नाव जिले का नंबर इस्तेमाल किया गया है। जबकि असली नंबर हरियाणा का है। बताया जा रहा है कि यह शराब हरियाणा से बिहरा ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
एसपी यमुना प्रसाद ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में हुई पत्रकार वार्ता में बताया कि एंबुलेन्स में ले जायी जा रही इम्पीरियल ब्लू व रायल स्टेग की 1804 बोतल(कीमत लगभग पांच लाख) अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद जैदपुर प्रभारी निरीक्षक धर्मेद्र सिंह रघुवंशी की पुलिस टीम ने अयोध्या हाईवे से बरामद किया है। शनिवार की देर रात हुई इस कार्रवाई के दौरान छंदवल मोड़ के पास पुलिस की सख्ती के चलतेक आरोपी एंबुलेंस छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस ने जब चेकिंग की तो एंबुलेंस में शराब भरी मिली। एसपी ने बताया कि एंबुलेन्स नम्बर P35AT 5855 प्रयोग हुआ है जिसका वास्तविक नम्बर - R55 G 7064 है। पुलिस मौके से फरार ड्राइवर व अन्य आरोपियों के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
तीन सौ ग्राम मार्फीन समेत एक तस्कर गिरफ्तार
एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि जैदपुर पुलिस ने ग्राम टिकरा उस्मा से आरोपी ओसामा को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ओसामा ने बताया कि इस कार्य में मेरे परिजन व रिश्तेदार भी सम्मिलित है। बताया कि हमारे बहनोई बाहर से क्रूड माल लेकर आते है और क्रूड माल को मेरे भाईयों द्वारा केमिकल के माध्यम से रिफाइन करके फाइन मार्फीन बनाया जाता है।
इसके बाद मार्फीन की सप्लाई मेरे द्वारा लखनऊ, अयोध्या, गोण्डा और पश्चिम के जिले में किया जाता है। शातिर तस्कर तैयब जो पूर्व में 53 किग्रा मार्फीन में जेल गया था जिसका जिसका ओसामा ड्राइवर था और तभी से तस्करी में लिप्त है। पुलिस इसके अन्य साथियों का भी पता लगा रही है।