फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   harrassment of women on mobile

फोन कर महिलाओं से अश्लील बातें करने वाला निकला पुजारी

Tue, 07 Dec 2021 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
harrassment of women on mobile
लखनऊ। महिलाओं को फोन कर अश्लील बातें कर परेशान करने वाले पुजारी को विमेन पावर लाइन (1090) की टीम ने रायबरेली से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ लखनऊ, रायबरेली, सुल्तानपुर समेत कई जिलों की 60 महिलाओं व युवतियों ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल और फर्जी नाम व पते पर खरीदे गए सिमकार्ड भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

विमेन पावर लाइन (1090) के डीआईजी रविशंकर छवि केमुताबिक, कई दिनों से लगातार दो मोबाइल नंबर के खिलाफ कॉल कर अश्लील बातें कर परेशान करने व धमकी देने की शिकायतें आ रही थीं। इन नंबरों को विमेन पावर लाइन की टीम ने सर्विलांस पर लगाया। इस दौरान आरोपी देवेंद्र कुमार को कई बार चेतावनी दी गई थी लेकिन उसने अपनी हरकतें नहीं छोड़ीं। देवेंद्र के खिलाफ 23 जिलों से करीब 60 महिलाओं ने शिकायत की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी ने विशेष टीम का गठन अजय पाल सिंह के नेतृत्व में किया।
विज्ञापन

टीम ने अपने स्तर से पड़ताल शुरू की। दोनों मोबाइल नंबर फर्जी नाम व पते पर खरीदे गए थे लेकिन एक ही मोबाइल से दोनों का प्रयोग किया जा रहा था। डीआईजी के मुताबिक, पता चला कि देवेंद्र कुमार रायबरेली के भदोखर कल्याणपुर का रहने वाला है। वह पेशे से पुजारी है। पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके बाद भदोखर थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। देवेंद्र पर छेड़छाड़, अश्लील हरकतें, फर्जी दस्तावेज पर सिम कार्ड हासिल करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी कथा व अन्य आयोजनों में पुजारी का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा शिकायतें लखनऊ से
डीआईजी केमुताबिक, आरोपी देवेंद्र कुमार के खिलाफ प्रदेश के 23 जनपदों की 60 महिलाओं ने शिकायत दर्ज करायी थी। इनमें सबसे अधिक 10 शिकायतें लखनऊ में दर्ज हैं। इसके अलावा प्रयागराज से 8, कानपुर नगर 7, वाराणसी 5, बाराबंकी 4, लखीमपुरखीरी, फतेहपुर से 3, बलिया, उन्नाव, जौनपुर, कन्नौज से 2-2, बस्ती, गाजियाबाद, श्रावस्ती, आजमगढ़, हमीरपुर, देवरिया, रायबरेली, कानपुर देहात, सीतापुर, गोंडा, हरदोई व गोरखपुर से एक-एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। पूछताछ में आरोपी देवेंद्र कुमार ने कुबूल किया कि उसने फर्जी पहचान पत्र पर दो सिमकार्ड लिए थे। वह किसी भी मोबाइल नंबर को मिलाता था। अगर कॉल लड़की या महिला रिसीव करती थी तो वह अश्लील बातें करना लगता था। पीड़िता के विरोध या थाने में शिकायत की बात कहने पर धमकी देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed