{"_id":"6251eb7686b9ca1b1f69060d","slug":"harrassment-of-lady-employee-of-indigo-airlines-lucknow-news-lko6254007143","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत यात्रियों ने इंडिगो की महिला कर्मी से की बदसुलूकी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत यात्रियों ने इंडिगो की महिला कर्मी से की बदसुलूकी, केस दर्ज
विज्ञापन
सरोजनीनगर। इंडिगो की अहमदाबाद से लखनऊ की फ्लाइट में एक महिला कर्मचारी ने नशे में धुत तीन यात्रियों पर अश्लील हरकतें व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाकर्मी ने एयरपोर्ट पहुंचकर इसकी सूचना सहायक प्रबंधक सुरक्षा को दी। इसके बाद तीनों को सीआईएसएफ कर्मियों ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेते ही हंगामा शुरू कर दिया तो तीनों को सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। एयरपोर्ट के सहायक प्रबंधक सुरक्षा की तहरीर पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि सूत्रों की माने तो तीनों आरोपियों को पुलिस ने थाने से ही रिहा कर दिया।
इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान शनिवार को अहमदाबाद से लखनऊ आ रही थी। तभी रास्ते में विमान पर सवार नशे में धुत तीन यात्रियों ने विमान के अंदर आपस में ही अश्लीलता शुरू कर दी। महिला कर्मचारी ने तीनों की हरकतों को नजरअंदाज किया। जब हरकतें हद से अधिक बढ़ीं और अन्य यात्रियों को परेशानी होने लगी तो महिला कर्मचारी ने आपत्ति की। इस पर उसके साथ भी तीनों ने बदसुलूकी की। महिलाकर्मी के साथ अश्लीलता करने की कोशिश की। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर जैसे ही विमान पहुंचा तो महिलाकर्मी ने सुरक्षा अधिकारी को जानकारी दी। वहीं एयरपोर्ट पर मौजूद सीआईएसएफ के जवानों से भी इन तीनों के खिलाफ शिकायत की जिस पर सीआईएसएफ के जवानों ने तीनाें को पकड़ लिया।
पकड़े जाने पर किया हंगामा
सीआईएसएफ के जवानों ने महिलाकर्मी की शिकायत पर तीनों को रोककर पूछताछ शुरू की। लेकिन इस पर तीनों ने हंगामा शुरू कर दिया। जवानों से भी कहासुनी करने लगे। इस पर सरोजनीनगर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को तीनों कोे सुपुर्द कर दिया गया। वहीं सहायक सुरक्षा प्रबंधक सौरभ कपूर ने कुलदीप पांडेय, ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी, प्रदीप कुमार पांडेय के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, तीनों कारोबारी हैं और गोमतीनगर में रहते हैं। पुलिस ने देर रात तीनों को थाने से ही निजी मुचलके पर रिहा कर दिया।