फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   harrassment of girl in night bar, beaten

समिट बिल्डिंग के नाइट क्लब में छेड़छाड़, चले लात-घूंसे

Sun, 08 May 2022 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
harrassment of girl in night bar, beaten
लखनऊ। विभूतिखंड स्थित समिट बिल्डिंग में एक बार फिर बवाल हुआ। शुक्रवार रात करीब एक बजे यहां के बूम बॉक्स बार में युवती से छेड़खानी को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद नशे में धुत युवकों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट से भगदड़ मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले बवाल करने वाले भाग निकले। शनिवार को घटना का वीडियो सामने आया। इसके आधार पर बवाल करने वालों की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, समिट बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर स्थित बूम बॉक्स बार में देर रात एक बजे तक शराब परोसी जा रही थी। इस दौरान डीजे पर 100 से ज्यादा लोग झूम रहे थे। इसी दौरान किसी ने शराब के नशे में एक युवती से छेड़खानी कर दी। युवती और उसके दोस्तों ने विरोध किया तो दूसरा पक्ष विवाद करने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगे। इससे भगदड़ मच गई। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले बार बंद हो चुका था और सभी लोग भाग चुके थे। प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड डॉ. आशीष मिश्रा के मुताबिक, शनिवार को सामने आए मारपीट के वीडियो से विवाद करने वालों की पहचान कराई जा रही है। बार संचालक से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बाउंसर ने पेन से मैनेजर को गोदा था
समिट बिल्डिंग इससे पहले भी विवादों में रही है। 16 अप्रैल की रात यहां एक बार में मारपीट हुई थी। इसमें नशे में धुत बाउंसर ने अपने मैनेजर को ही पेन से गोद डाला था। वहीं, करीब डेढ़ महीने पहले एक बार में डांस करने को लेकर चाकूबाजी हुई थी। वारदात में तीन लोग घायल हुए थे, लेकिन पुलिस आज तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed