फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   harrasshment of girl, two arrested

कार से अगवा करने के बाद किशोरी से छेड़छाड़ के दो आरोपी दबोचे, एक की तलाश में दबिश

Thu, 30 Dec 2021 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
harrasshment of girl, two arrested
लखनऊ। सरोजनीनगर के बिजनौर इलाके में दो दिन पहले एक नाबालिग छात्रा को अगवा कर उसके साथ छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों को बिजनौर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मंगलवार रात इलाके से धर दबोचा। घटना का मुख्य आरोपी भाग गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और फरार मुख्य आरोपी का पता लगा रही है।
विज्ञापन

बिजनौर थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह के मुताबिक, इलाके के ही रहने वाली सब्जी विक्रेता विधवा महिला की 14 वर्षीय बेटी व कक्षा आठ की छात्रा सोमवार शाम करीब आठ बजे घर से कुछ दूर स्थित दुकान पर सामान लेने जा रही थीं। आरोप है कि तभी बिजनौर के घसियारी मोहल्ला निवासी संजय पासी ने बिजनौर के ही रहने वाले अपने साथी रवि कुमार व हुमैर के साथ मिलकर लड़की को अपनी क्रेटा कार में अगवा कर लिया और कुछ दूर ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। किशोरी ने शोर मचाया तो लोगों को आता देख तीनों आरोपी उसे वहीं पर छोड़कर भाग गए। बाद में घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती मां को बताई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों के खिलाफ किशोरी को अगवा करने व पास्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का सुराग लगा ही रही थी कि मंगलवार रात उसे मुखबिर से पता चला कि तीनों आरोपी घटना में प्रयुक्त अपनी क्रेटा कार समेत कहीं भागने की फिराक में इलाके के शहीद पथ के पास मौजूद हैं। पुलिस ने पहुंचकर रवि कुमार और हुमैर को क्रेटा कार समेत मौके से धर दबोचा। मुख्य आरोपी संजय पासी भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेने के साथ ही रवि कुमार और हुमैर को पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। पुलिस अब संजय पासी को गिरफ्तार करने के लिए उसके कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed