फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hapur's stellar performance; Saharanpur runner-up.

Lucknow News: हापुड़ का स्वर्णिम प्रदर्शन, सहारनपुर उपविजेता

Mon, 20 Jul 2026 01:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Hapur's stellar performance; Saharanpur runner-up.
जूडो महाकुंभ में मेडल और प्रशस्ति पत्र के साथ प्रतियोगिता के विजेता जूडोका।
लखनऊ। जूडो महाकुंभ की राज्य मिनी और सब जूनियर प्रतियोगिता के पांचवें दिन रविवार को कैडेट वर्ग के मुकाबलों में हापुड़ के जूडोकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। हापुड़ की बालक और बालिका टीम ने छह स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदक जीतकर विजेता कैश अवॉर्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन

वहीं सहारनपुर हॉस्टल की टीम ने तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदकों के साथ उपविजेता कैश अवॉर्ड हासिल किया। मेजबान लखनऊ की सोनाली ने बालिका कैडेट के 40 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। हजरतगंज स्थित इंडियन पैरा जूडो अकादमी में आयोजित प्रतियोगिता में कैडेट बालक वर्ग में हापुड़ के उमंग सिरोही ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

इसके अलावा बुलंदशहर के अरविश कुमार, मुजफ्फरनगर के मो. रोहिल, मुरादाबाद के वंश कुमार, सहारनपुर हॉस्टल के कृष्णा, अवि निगम और दुर्गेश यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में हापुड़ की अस्मा, दीक्षिता शर्मा और निकिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। सहारनपुर की वंशिका और आकांक्षा, मुरादाबाद की
विज्ञापन
विज्ञापन

मनी चौधरी भी अपने-अपने भार वर्ग में विजेता रहीं।
मुख्य अतिथि महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या रुचि पुरी ने विजेता जूडोकाओं को कैश पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में दृष्टिबाधित जूडोका एवं पैरालंपियन कोकिला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। यूपी जूडो एसोसिएशन के महासचिव मुनव्वर अंजार ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर कैडेट बालिका वर्ग में हापुड़ की दीक्षा शर्मा और कैडेट बालक वर्ग में बुलंदशहर के अरविश कुमार को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट जूडोका कैश अवार्ड से सम्मानित किया गया।

जूडो महाकुंभ में मेडल और प्रशस्ति पत्र के साथ प्रतियोगिता के विजेता जूडोका।

जूडो महाकुंभ में मेडल और प्रशस्ति पत्र के साथ प्रतियोगिता के विजेता जूडोका।

जूडो महाकुंभ में मेडल और प्रशस्ति पत्र के साथ प्रतियोगिता के विजेता जूडोका।

जूडो महाकुंभ में मेडल और प्रशस्ति पत्र के साथ प्रतियोगिता के विजेता जूडोका।

जूडो महाकुंभ में मेडल और प्रशस्ति पत्र के साथ प्रतियोगिता के विजेता जूडोका।

जूडो महाकुंभ में मेडल और प्रशस्ति पत्र के साथ प्रतियोगिता के विजेता जूडोका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed