{"_id":"63e76b8a93154d9f4f009881","slug":"hansraj-raghuvanshi-gives-performance-in-up-global-investors-summit-2023-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP GIS 2023: छलका भक्ति रस, भीग उठा अंतर्मन, हंसराज रघुवंशी के शिव भजनों पर झूमे श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP GIS 2023: छलका भक्ति रस, भीग उठा अंतर्मन, हंसराज रघुवंशी के शिव भजनों पर झूमे श्रोता
Sat, 11 Feb 2023 03:48 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 11 Feb 2023 03:48 PM IST
सार
इन्वेस्टर्स समिट के सांस्कृतिक मंच पर हंसराज रघुवंशी के शिव भजनों पर श्रोता झूम उठे। इस दौरान लखनवी कलाकारों ने कथक में श्रीराम की मर्यादा पिरोई।
विज्ञापन
मशहूर गायक हंसराज रघुवंशी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर गायक हंसराज रघुवंशी ने महादेव के गाने सुनाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। लखनवी कथक में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम व माता सीता के मिलन को ऐसे शानदार ढंग से पिरोया गया कि इसकी छवि दर्शकों के दिलों में अंकित हो गई। बांसुरी, तबले व वायलिन की धुनों की जुगलबंदी ने भी समां बांध दिया। सांस्कृतिक मंच पर एक ओर कथक, भजनों, नृत्य की प्रस्तुति हो रही थी तो दूसरी ओर ड्रोन शो के जरिये बदलते उत्तर प्रदेश की कहानी आसमान पर लिख दी गई।
विज्ञापन
वृंदावन कॉलोनी में शुक्रवार से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ हुआ। पहले दिन उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसरों पर मंथन के बाद शाम को महर्षि वाल्मीकि हॉल में सांस्कृतिक संध्या सजाई गई। इसमें दर्शकों का हुजूम देखने लायक था। बड़ी संख्या में देशी-विदेशी मेहमान व दर्शकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित तमाम मंत्री उपस्थित रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गुजरात का टूटा रिकॉर्ड, यूपी बना निवेश का सिरमौर, इन्वेस्टर्स समिट के जरिए सबसे अधिक करार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बदलते यूपी के मंत्र से प्रदेश का सियासी तंत्र साधने की कोशिश, भाजपा पूरे चुनावी मोड में
शिव के गीतों व भजनों से लोकप्रिय हुए गायक हंसराज रघुवंशी जैसे ही मंच पर पहुंचे, दर्शकों का जोश दोगुना हो गया। उन्होंने आते ही हर हर महादेव शंकर महाराज...कहा तो दर्शकों ने हर-हर महादेव व जय श्रीराम के जयकारे लगा दिए। इसके बाद हंसराज ने मेरा भोला है भंडारी...सुनाया तो दर्शकों ने उनके साथ गायकी की। उन्होंने ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने..., जय शिवशंकर, ओम नम: शिवाय..., सर से तेरे बहती गंगा... जैसे गाने सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का कारवां वाद्ययंत्रों की जुगलबंदी से शुरू हुई। बांसुरी व तबले की जुगलबंदी ने दर्शकों को बांधे रखा। इसके बाद बांसुरी व वायलिन की जुगलबंदी पेश की गई।
अंत में जब वाद्ययंत्रों की धुनों पर जब रघुपति राघव राजा राम..., राम सियाराम, सियाराम जय जय राम..., ठुमक चलत रामचंद्र बजत पैजनियां...की प्रस्तुति दी गई तो दर्शक वाहवाह कर उठे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व गृहमंत्री अमित शाह ने प्रस्तुतियों को सराहा। मशहूर बांसुरी वादक राकेश चौरसिया, वायलिन कुमारेश राजगोपालन, तबला सत्यजीत तलवार, घाटम उल्लुर गिरिधर उड़प्पा, ड्रम गिनो राहुल बक्स, तालवादक प्रमाथ किरन, कीबोर्ड वरुण प्रदीप व गिटारिस्ट ब्रुथुवा भूषप कालेब ने वाद्यवृंद की पेशकश को यादगार बना दिया।
कथक में पिराई सीता स्वयंवर की कहानी
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कारवां में अगली प्रस्तुति लखनवी कथक की रही। आकांक्षा श्रीवास्तव के निर्देशन में कथक नृत्य की प्रस्तुति में मर्यादापुरुषोत्तम राम व माता सीता के मिलन की कहानी को मोहक ढंग से पेश किया गया। दर्शकों ने कथक के जरिये सीता स्वयंवर की कहानी को बहुत पसंद किया। मंच पर राम का किरदार अतुल, सीता का सीजा, दशरथ का विकास, कौशल्या का हंसिका व लक्ष्मण का प्रखर ने निभाया।