{"_id":"6276dc70cca49876e016d3c4","slug":"hangama-in-tihad-jail-serial-killar-brothers-lucknow-news-lko6295480125","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमांड से बचने को सीरियर किलर भाइयों का तिहाड़ जेल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमांड से बचने को सीरियर किलर भाइयों का तिहाड़ जेल में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। योगी सरकार के सख्ती के सामने बड़े माफिया नतमस्तक हो रहे हैं। कुछ इसी तरह का हाल राजधानी में खौफ का पर्याय रहे सीरियल किलर भाइयों का हो गया है। हालत यह है कि लखनऊ पुलिस तीनों को पूछताछ के लिए तिहाड़ जेल से रिमांड पर लाने की तैयारी कर चुकी थी। जैसे ही इसकी जानकारी तीनों भाइयों को हुई तो तिहाड़ जेल में हंगामा कर दिया और दो भाइयों ने खुद को घायल कर लिया ताकि पुलिस रिमांड पर न ला सके। फिलहाल पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दोनों का इलाज तिहाड़ जेल के अस्पताल में चल रहा है।
सीरियल किलर भाई सलीम सोहराब रुस्तम के खिलाफ लखनऊ में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में ठाकुरगंज थाने में प्रॉपर्टी डीलर अवधेश तिवारी को धमकाकर आवाज वसूली और जमीन कब्जा करने का मामला भी दर्ज हुआ है। तीनों भाइयों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की विवेचना में अब तेजी आने लगी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सीरियल किलर भाइयों को लखनऊ पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर चुकी थी। अगले हफ्ते उन को रिमांड पर लेकर लखनऊ आना था ताकि उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों के संबंध में पूछताछ की जा सके। जैसे ही इसकी जानकारी तीनों भाइयों को लगी तो तिहाड़ जेल में हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस सूत्र के मुताबिक, सोहराब और रुस्तम ने तिहाड़ जेल में मारपीट कर ली जिसमें दोनों घायल हो गए। हालांकि दबी जुबान पुलिस अधिकारी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं की दोनों ने खुद को किसी हथियार से घायल किया है ए लेकिन खुलकर कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं।
16 सदस्यीय टीम का हुआ था गठन
पुलिस सूत्र के मुताबिक, तीनों भाइयों को दिल्ली के तिहाड़ से लखनऊ जाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने एक विशेष दस्ता तैयार किया था । जिसमें पश्चिमी जोन और क्त्रसइम ब्रांच के 16 तेजतर्रार पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया था। इन पुलिसकर्मियों ने सलीम सोहराब रुस्तम को लखनऊ लाने के लिए रूट चार्ट भी तैयार कर लिया था। लेकिन जैसे ही जानकारी तीनों भाइयों को मिली तो दो ने हंगामा कर खुद को घायल कर लिया और लखनऊ आने से बच गए।
विज्ञापन
चुनाव परिणाम के बाद सलीम भी पहुंचा तिहाड़ जेल
पुलिस सूत्र के मुताबिक, विधानसभा चुनाव के पहले सीरियल किलर भाइयों में शामिल सलीम पैरोल पर था। तीनों भाइयों को पूरी उम्मीद थी कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार नहीं बनेगी। सपा की सरकार बनने की पूरी उम्मीद लगाए बैठे सलीम के सामने जैसे ही विधानसभा चुनाव का परिणाम सामने आया तो उसने अपना पैरोल खत्म कर तिहाड़ जेल में वापसी करा ली।