फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hand sirens to blare for one minute in the capital on Independence Day.

Lucknow News: स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी में एक मिनट गूंजेगा हैंड सायरन

Thu, 06 Aug 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Hand sirens to blare for one minute in the capital on Independence Day.
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह ठीक 7:59 बजे से 8:00 बजे तक राजधानी के पांचों नागरिक सुरक्षा प्रखंडों में एक साथ हैंड सायरन बजाया जाएगा। इसका उद्देश्य नागरिक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का परीक्षण करना, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को सक्रिय बनाए रखना और नागरिक सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। जिलाधिकारी के निर्देश पर नागरिक सुरक्षा विभाग ने इसके लिए विस्तृत कार्य योजना जारी कर दी है। आदेश के अनुसार याहियागंज प्रखंड में पुलिस चौकी बाजारखाला, हजरतगंज प्रखंड में लोक भवन/विधानसभा के सामने, आलमबाग प्रखंड में आलमबाग चौराहा, महानगर प्रखंड में गोल मार्केट चौराहा तथा हसनगंज प्रखंड में मदेयगंज पुलिस चौकी पर निर्धारित समय पर हैंड सायरन बजाया जाएगा। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा रविन्द्र कुमार की ओर से जारी आदेश में संबंधित डिवीजनल वार्डनों को समय पर सायरन संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed