फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hamri beti uska kal plan

हमारी बेटी उसका कल योजना का बढ़ा दायरा

Tue, 12 Nov 2013 02:02 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Tue, 12 Nov 2013 02:02 AM IST
विज्ञापन
hamri beti uska kal plan

सरकार गरीब अल्पसंख्यक परिवारों की अब सभी बेटियों को लाभ देने जा रही है।

विज्ञापन


‘हमारी बेटी उसका कल योजना’ के तहत यह लाभ दिया जाएगा।

इसमें कक्षा 10 पास बेटियों को आगे की पढ़ाई या शादी के लिए सरकार आर्थिक मदद देती है।

अभी तक एक परिवार की एक ही बेटी को इस योजना का लाभ मिल पाता था।

प्रदेश सरकार आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अल्पसंख्यकों को हर तरह से लुभाने में जुटी है।

इसी के तहत इस योजना में भी सरकार अब कई परिवर्तन करने जा रही है। सरकार अब एक परिवार की सभी बेटियों को योजना का लाभ देगी।

पढ़ें-मोदी जी! भाजपा में भी कम नहीं हैं शहजादे!

इसके लिए विभागीय मंत्री मो. आजम खां ने भी सहमति जता दी है।

योजना का लाभ आवेदन करने वाले परिवारों की सभी बेटियों को मिले इसलिए सरकार इसकी धनराशि भी घटाने जा रही है।

अभी इस योजना के तहत 30 हजार रुपये एक लाभार्थी को दी जाती है। इस बार प्रदेश के 1.96 लाख अल्पसंख्यक परिवारों की बेटियों ने आवेदन कर दिया है। सरकार इन सभी को पैसा देना चाहती है।
विज्ञापन


विभाग ने इस योजना की फाइल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास भेज दी है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद यह आदेश जिलों में भेज दिया जाएगा।

योजना का लाभ 36 हजार रुपये सालाना आय वाले परिवारों की बेटियों को मिलता है।

शर्त यह है कि बेटी ने 10वीं कक्षा इसी साल पास की हो और 11वीं में दाखिला लिया हो। शादी के लिए बेटी की उम्र 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

लखनऊ की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed