फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Half of KGMU's cardiologists will be on leave from December 24.

Lucknow News: 24 दिसंबर से छुट्टी पर रहेंगे केजीएमयू के आधे हृदय रोग विशेषज्ञ

Thu, 18 Dec 2025 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Half of KGMU's cardiologists will be on leave from December 24.
केजीएमयू।
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शरद चंद्रा, डॉ. अक्षय प्रधान समेत पांच डॉक्टर 24 दिसंबर से 15 दिन के अवकाश पर रहेंगे। इसके बाद बाकी डॉक्टर 10 जनवरी से 24 जनवरी तक अवकाश पर रहेंगे।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रो. ऋषि सेठी ने बताया कि पहले चरण में डॉ. शरद चंद्रा, डॉ. अक्षय प्रधान, डॉ. गौरव चौधरी, डॉ. अखिल शर्मा और डॉ. उमेश त्रिपाठी अवकाश पर रहेंगे। डॉ. प्राची शर्मा पहले से ही बाल्य देखरेख अवकाश पर हैं। दूसरे चरण में 10 जनवरी से 24 जनवरी तक डॉ. ऋषि सेठी, डॉ. प्रवेश विश्वकर्मा, डॉ. मोनिका भंडारी, डॉ. आयुष शुक्ला, डॉ. अभिषेक सिंह अवकाश पर रहेंगे। केजीएमयू चिकित्सा संस्थान है। इस वजह से यहां डॉक्टरों को वर्ष में एक महीने की छुट्टी मिलती है। डॉक्टर सर्दी और गर्मी में 15-15 दिन का अवकाश लेते हैं। अवकाश के दौरान मरीजों को समस्या न हो इसलिए सभी यूनिट का संचालन होता रहता है। हर यूनिट के डॉक्टर बारी-बारी से छुट्टी पर जाते हैं। यदि किसी मरीज को किसी विशेष डॉक्टर को ही दिखाना है तो वह डॉक्टरों की छुट्टी को ध्यान में रखते हुए ओपीडी में आ सकते हैं। नियमित निगरानी में चल रहे मरीजों को पहले की तरह ओपीडी में आना होगा। उनको यूनिट के बाकी डॉक्टर परामर्श देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed