{"_id":"67408b538f07246caf0a5e92","slug":"half-dozen-pcs-officers-were-transferred-in-up-see-list-2024-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP PCS Transfer: यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, आधा दर्जन पीसीएस अफसर इधर से उधर; देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP PCS Transfer: यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, आधा दर्जन पीसीएस अफसर इधर से उधर; देखें पूरी लिस्ट
Sat, 23 Nov 2024 08:15 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 23 Nov 2024 08:15 AM IST
सार
UP PCS Transfer: यूपी में शुक्रवार की शाम आधा दर्जन पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए। दो को पदोन्नति मिली। आगे पढ़ें और जानें किसी कहां मिली नियुक्ति...
विज्ञापन
तबादले।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में शासन ने छह पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जबकि दो अधिकारियों को उच्चतर वेतनमान में पदोन्नति के लिए डीपीसी (विभागीय पदोन्नति कमेटी) में सहमति बन गई है।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी (नगर ट्रांस गोमती), लखनऊ राकेश सिंह को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), बाराबंकी बनाया गया है। मुख्य राजस्व अधिकारी गोरखपुर सुशील कुमार गोंड को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उन्नाव, इटावा के एसडीएम राजेश कुमार वर्मा को जालौन का नगर मजिस्ट्रेट, चित्रकूट के एसडजीएम प्रमोद झा को झांसी का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया।
विज्ञापन
छह पीसीएस अफसरों के तबादले हुए।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं औरेया के एसडीएम राम अवताक को रायबरेली का नगर मजिस्ट्रेट और बरेली के एसडीएम देश दीपक सिंह को बुलंदशहर का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा बांदा के अपर आयुक्त भगवान शरण और गौतमबुद्धनगर के एडीएम (एलए) बच्चू सिंह को 8700 रुपये से 10000 रुपये ग्रेड पे में पदोन्नति दिए जाने पर सहमति बन गई है।