फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hajj Yatra 2026: Major change in rules, now children below 12 years of age will not be allowed to go on the pi

हज यात्रा: नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, अब यात्रा पर नहीं जा सकेंगे 12 साल से कम उम्र के बच्चे; रोगी भी नहीं

Wed, 16 Jul 2025 08:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 16 Jul 2025 08:03 PM IST
सार

Hajj Yatra 2026: हज यात्रा के नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। 2026 में होने वाली हज यात्रा से 12 साल से कम उम्र के बच्चे इस यात्रा पर नहीं जा सकेंगे। 

विज्ञापन
Hajj Yatra 2026: Major change in rules, now children below 12 years of age will not be allowed to go on the pi
हज यात्रा 2026 की तैयारी शुरू। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हज की ख्वाहिश रखने वाले 12 साल से कम उम्र के बच्चे सऊदी अरब नहीं जा सकेंगे। सऊदी अरब सरकार ने शून्य से लेकर 12 साल तक के बच्चों की हज यात्रा पर रोक लगाई है। इसके अलावा गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोग भी हज के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन


हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई हज 2026 की पॉलिसी के मुताबिक, सऊदी अरब सरकार ने 12 साल से कम उम्र के बच्चों की हज यात्रा पर रोक लगाई है। माता-पिता के साथ उन्हीं बच्चों के आवेदन स्वीकार्य किए जाएंगे, जिनकी उम्र 12 साल से ऊपर हो चुकी है। 18 वर्ष से कम आयु के किसी भी आवेदक के अकेले आवेदन करने पर माता-पिता या कानूनी अभिभावक की अनुमति अनिवार्य होगी। 
विज्ञापन


हज के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि हज 2026 की पॉलिसी के मुताबिक, हज कमेटी के जरिये जिंदगी में एक बार ही हज पर जाने की व्यवस्था बरकरार रखी गई है। उन्होंने बताया कि 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग के सहयोगी और मेहरम श्रेणी में ही हज कमेटी के जरिये दोबारा हज पर जाने की अनुमति रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कैंसर, श्वसन, गुर्दे, तपेदिक जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों के भी हज आवेदन स्वीकार्य नही किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऐसा व्यक्ति जिसके खिलाफ विदेश यात्रा पर रोक लगाने वाला न्यायालय का आदेश मौजूद है वो भी हज पर नही जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed