फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   haj yatra is now costly

हज यात्रियों की जेब पर बढ़ा 7,750 रुपये का बोझ, इन मदों में होगा ज्यादा खर्च

Thu, 28 Jun 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 28 Jun 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
haj yatra is now costly
हज यात्रा - फोटो : amar ujala
सऊदी अरब में हज के दौरान कुछ मदों में इजाफा होने से इस बार यात्रियों को 7,750 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। इनमें कुर्बानी के कूपन के 508 रुपये की बढ़ोतरी भी शामिल है। बढ़ा हुआ खर्च सिर्फ ऑप्शन देने वालों को ही देना होगा।
विज्ञापन


हज कमेटी ऑफ इंडिया ने प्रदेश के हज यात्रियों के लिए 29 हजार 851 सीटों का कोटा आवंटित किया है। अन्य प्रदेशों से बची सीटें मिलने के बाद इस बार प्रदेश से करीब 33 हजार यात्री राजधानी के एयरपोर्ट से रवाना होंगे। इसमें से करीब एक हजार आजमीन-ए-हज राजधानी से हैं।
विज्ञापन


इन यात्रियों ने हज के लिए जो धनराशि जमा की है, उसमें यहां से रवाना होने से लेकर सऊदी अरब में रिहायश के दौरान होने वाले सभी खर्च शामिल हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया के नए सर्कुलर के मुताबिक कई मदों में खर्च बढ़ने के बाद ग्रीन श्रेणी के यात्रियों को 7,750 रुपये और अजीजिया श्रेणी के यात्रियों को 7,150 रुपये अतिरिक्त जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में जमा धनराशि

haj yatra is now costly
- लखनऊ एयरपोर्ट से हज जाने वाले ग्रीन श्रेणी के यात्रियों से 2 लाख 60 हजार 100 रुपये और अजीजिया श्रेणी के यात्रियों से 2 लाख 25 हजार 950 रुपये लिए गए हैं।
- वाराणसी एयरपोर्ट से जाने वाले ग्रीन श्रेणी के यात्रियों ने इस साल 2 लाख 72 हजार 100 रुपये और अजीजिया श्रेणी के यात्रियों ने 2 लाख 37 हजार 900 रुपये दिए हैं।
-दिल्ली एयरपोर्ट से जाने वाले पश्चिमी यूपी के ग्रीन श्रेणी के यात्रियों ने 2 लाख 51 हजार 950 रुपये और अजीजिया श्रेणी के यात्रियों से 2 लाख 17 हजार 800 रुपये खर्च किए हैं।

इन मदों में बढ़ी धनराशि

अतिरिक्त ट्रांसपोर्टेशन - 43.68 सऊदी रियाल
अतिरिक्त मेट्रो ट्रेन की सुविधा-150 सऊदी रियाल
मिना खेमों में बेड की सुविधा 5 फीसदी वैट सहित-147 सऊदी रियाल
जोहफा श्रेणी शिया हज यात्रियों के लिये- 31 रुपये
रिपीटर हज यात्रियों के लिये- 619 रुपये
कुर्बानी का कूपन लेने वालों के लिए -508 रुपये
(जिन यात्रियों ने इस्लामिक डवलपमेंट बैंक से कुर्बानी कराने पर सहमति दी है और 8000 रुपये जमा कर चुके हैं, उन्हें उन्हें 508 रुपये अतिरिक्त जमा करने होंगे।

10 जुलाई तक जमा करें अतिरिक्त धनराशि
राज्य हज कमेटी के सचिव विनीत श्रीवास्तव ने बताया कि सभी हज यात्रियों के खर्च का ब्योरा www.hajcommittee.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। यात्री अपना कवर नंबर डाल कर शेष धनराशि की जानकारी कर 10 जुलाई तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाता संख्या 32175020010 Ufee type 25 या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाता संख्या 318702010406009 में जमा कर दें। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त धनराशि जमा करने के बाद ही उनकी उड़ान की तारीख कंफर्म की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed