{"_id":"5d0754a48ebc3e43a34ee75a","slug":"haj-travellers-to-get-flight-information-by-sms","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रियों को एसएमएस के जरिये दी जाएगी उड़ान की सूचना, 21 जुलाई को है पहली फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रियों को एसएमएस के जरिये दी जाएगी उड़ान की सूचना, 21 जुलाई को है पहली फ्लाइट
Mon, 17 Jun 2019 04:34 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 17 Jun 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज यात्रियों का सफर अब और भी आसान होगा। उन्हें उड़ान की सूचना, समय व विमान संख्या की जानकारी एसएमएस पर दी जाएगी। हज के लिए यात्रियों का पहला जत्था 21 जुलाई को रवाना होगा। इस बार करीब 34 हजार लोग हज यात्रा पर जाएंगे।
विज्ञापन
लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर 21 जुलाई को रात दो बजकर 35 मिनट पर पहला विमान जद्दाह (सऊदी अरब) के लिए उड़ान भरेगा। इसके दो दिन पहले यात्रियों को हज हाउस पहुंचकर अपनी आमद दर्ज करानी होगी। जहां यात्रा की सारी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
हज के लिए इस बार कुल 49 उड़ानें जाएंगी, जबकि अंतिम विमान 5 अगस्त को रवाना होगा। वहीं, इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक के जरिए कुर्बानी कराने वाले यात्रियों को 21 जून तक 9150 रुपये जमा कराने का मौका दिया गया है। तय समय में रुपये न जमा करने पर हज के दौरान यात्रियों को खुद ही कुर्बानी करानी होगी।
विज्ञापन