{"_id":"6a234487b6fedd591302b506","slug":"gyanendra-abhijeet-and-sehgal-xi-won-the-matches-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1769716-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ज्ञानेंद्र, अभिजीत और सहगल एकादश ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ज्ञानेंद्र, अभिजीत और सहगल एकादश ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
लखनऊ। कैसर अली मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में ज्ञानेंद्र पांडेय एकादश, अभिजीत सरकार एकादश ओर नवनीत सहगल एकादश ने मुकाबलों में जीत दर्ज की। एसएमआर ग्राउंड पर ज्ञानेंद्र पांडे एकादश ने विनय मोहन एकादश को आठ विकेट से पराजित किया। विनय मोहन एकादश ने 27.2 ओवर में नौ विकेट खोकर 134 रन बनाए। रुद्र यादव ने 53 रनों की पारी खेली। ज्ञानेंद्र एकादश की ओर से अब्बास, विनय और अभिनव ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में ज्ञानेंद्र एकादश ने 18.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य पा लिया। विराट साहनी ने 33 गेंद में 11 चौकों की सहायता से 65 रन की आतिशी पारी खेली।
ब्लेज विलो गोमती नगर मैदान पर अभिजीत सरकार एकादश ने विराज सागर एकादश को नौ विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विराज सागर एकादशी ने 30 ओवर में 10 विकेट खोकर 111 रन बनाए। अभिजीत सरकार एकादश की ओर से सनाय यादव ने चार और सक्षम सिंह ने तीन विकेट लिए। जवाब में अभिजीत सरकार एकादश ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इमरान खान ने नाबाद 43 और हुजैफा खान ने नाबाद 42 रन बनाए।
तीसरे मुकाबले में नवनीत सहगल एकादश ने सुजय त्रिपाठी एकादश को 21 रन से हराया। सहगल एकादश के 209 रनों के जवाब में सुजय त्रिपाठी एकादश की टीम 187 रनों पर सिमट गई। विजयी टीम से शौर्य वीर ने 57 रन बनाए, वही हर्षित पांडे, आरव मिश्रा और शशि प्रकाश ने दो-दो विकेट चटकाए।