{"_id":"6a4a86554e976d2f0c4a6b694eaef44d","slug":"guru-parv-celebrations-begin","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से नगर में गुरु पर्व की रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से नगर में गुरु पर्व की रौनक
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 04 Jan 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
शहर के गुरुद्वारों में शनिवार से गुरु पर्व की धूम रहेगी। चार दिवसीय
विज्ञापन
आयोजन की शुरुआत गुरुद्वारा सिंगार नगर में कवि दरबार से होगी।
गुरुद्वारा आलमबाग के मीडिया प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि 5 को गुरुद्वारा आशियाना से नगर कीर्तन निकलेगा, 6 को गुरुद्वारा चंदरनगर-गुरुद्वारा नाका हिंडोला और 7 की शाम गुरुद्वारा अहियागंज में आयोजन होंगे।
7 जनवरी को ही आलमबाग गुरुद्वारा मुख्य आयोजन होगा, जिसका आकर्षण अमृतसर से आ रही 80 लाख रुपये की कीमत की गुरु की शाही सवारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि 5 जनवरी को नगर कीर्तन के दौरान सिख परिवारों के एक हजार से ज्यादा बच्चों की निहंग ड्रेस प्रतियोगिता होगी।
पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजनों के दौरान करीब 5 लाख के पुरस्कार बांटे जाएंगे।