फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gun fired during a scuffle, bullet hit youth's hand and thigh

Lucknow News: छीना-झपटी में तमंचे से चली गोली, युवक के हाथ और जांघ में लगी

Fri, 26 Jun 2026 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 26 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Gun fired during a scuffle, bullet hit youth's hand and thigh
लखनऊ। विभूतिखंड में बुधवार रात ब्लैकमेलिंग के विवाद में बाराबंकी निवासी मोनू शुक्ला के हाथ और जांघ में गोली लगी। पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि गोली छीना-झपटी में चली। पीड़ित ने छह नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोनू ने बताया कि वह चिनहट में विधायक चौराहे पर रहते हैं। करीब 15 दिन पहले उसके परिचित सैफ, शान यादव, अक्सीर, सार्थक यादव, डेविड, लकी यादव व कुछ अज्ञात लोगों ने उनके हाथ में तमंचा देकर उनकी रील बनाई थी। आरोपी उसे रील वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। बुधवार देर रात वह विजयपुर के पास किसान चबूतरा के निकट खड़े थे, तभी बाइक पर आए आरोपियों से उसकी कहासुनी हो गई। इस दौरान छीना-झपटी हुई और तमंचे से गोली चल गई। गोली लगने के बाद आरोपी तमंचा लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर विभूतिखंड उपेंद्र सिंह ने मोनू को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। इंस्पेक्टर के अनुसार, पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed