फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gujarat cabinet arrived in Ayodhya to offer prayer to Ramlalla.

Ayodhya: गुजरात के मुख्यमंत्री ने किए रामलला के दर्शन, बोले- यह हमारे लिए बहुत भावुक पल है

Sat, 02 Mar 2024 02:39 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Mar 2024 02:39 PM IST
सार

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने शनिवार को अपनी कैबिनेट के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह भारत में राम राज्य की स्थापना का संकल्प है।

विज्ञापन
Gujarat cabinet arrived in Ayodhya to offer prayer to Ramlalla.
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने कहा कि आज मुझे गुजरात के मेरे मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ राम लला के दर्शन का सौभाग्य मिला है, यह हम सबके लिए बहुत ही भावुक क्षण है... अयोध्या में हुआ प्राण प्रतिष्ठा समारोह देश में नए कालचक्र के उद्भव का उद्घोष है, आगामी 1000 वर्षों के लिए राम राज्य की स्थापना का यह संकल्प है।
विज्ञापन


वह रामलला के दर्शन के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। गुजरात के मुख्यमंत्री शनिवार को अपने 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ रामलला के दर्शन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

 

गुजरातियों के लिए अयोध्या में बनेगा यात्री निवास

मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने कहा कि देश भर से लाखों श्रद्धालु राम मंदिर में प्रभु के दर्शन के लिए अयोध्या आ रहे हैं। हमारी सरकार में गुजरात के यात्रियों के लिए विशेष आस्था ट्रेन शुरू की है, जिसके माध्यम से हजारों लोगों को रामलला का दर्शन का अवसर प्राप्त हुआ है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को रात्रि विश्राम की सुविधा प्राप्त हो इसके लिए यात्री निवास बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए राज्य के बजट में 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। अयोध्या में भविष्य में निर्मित होने वाले यात्री भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed