फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gud sign, newborn baby report is negetive, mother is still fighting

लखनऊ में नवजात की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव, पर मां की कोरोना से जंग जारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
gud sign, newborn baby report is negetive, mother is still fighting
लखनऊ। कोरोना पॉजिटिव मां के साथ रहने के बावजूद नवजात की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इससे डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ खुश है। हालांकि, मां अभी भी संक्रमित हैं, लेकिन उसे पूरा विश्वास है कि उसका बच्चा कोरोना को जरूर मात देगा। मालूम हो कि अयोध्या की रहने वाली गर्भवती बीते दिनों जांच कराने फातिमा अस्पताल गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे लोकबंधु में शिफ्ट कराया गया, जहां डॉ. सुरभि और उनकी टीम ने प्रसव कराया। डॉक्टरों की टीम ने मां और नवजात को एक ही कमरे में रखकर इलाज शुरू किया था। डॉक्टरों के अनुसार, संक्रमण के बावजूद मां नियमों का पालन करते हुए नवजात को दूध पिला रही थी। बच्चे की पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इसके बाद दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई तो नवजात की मां और स्टाफ ने राहत की सांस ली। हालांकि अभी मां की रिपोर्ट पॉजिटिव होने से खतरा टला नहीं है। अस्पताल सीएमएस डॉ. अमिता यादव ने बताया कि संक्रमित मां संग रहने के बावजूद बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। ये बेहतर नतीजा है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed