{"_id":"6445640bf14913f58f077a67","slug":"guards-beat-a-man-with-stick-in-lucknow-zoo-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow Zoo: चिड़िया घर में तैनात गार्डों ने युवक को लाठी से पीठा, मुकदमा दर्ज किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow Zoo: चिड़िया घर में तैनात गार्डों ने युवक को लाठी से पीठा, मुकदमा दर्ज किया गया
Sun, 23 Apr 2023 10:29 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 23 Apr 2023 10:29 PM IST
सार
चिड़ियाघर प्रशासन का कहना कि युवक ने अंदर स्टाफ से अभद्रता की थी। मामले पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चिड़ियाघर में तैनात गार्डों ने रविवार को एक युवक को लाठी से पीटने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस पर हजरतगंज पुलिस हरकत में आई। घायल युवक को मेडिकल कराने के बाद तहरीर के आधार पर नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में देखने को मिला कि एक युवक का गेट पर गार्डों से कुछ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते उनमें से एक प्राइवेट गार्ड आया और युवक पर थप्पड़ बरसाने लगा। उसका साथ अन्य गार्डों ने देते हुए लाठी से पिटाई शुरु कर दी। यही नहीं प्राइवेट गार्ड ने लाठी लेकर युवक को जमकर पीटा, जिससे सिर में गहरी चोट आ गई। यह देख चिड़ियाघर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सभी इधर-उधर भागने लगे। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन
इस मामले में चिड़ियाघर के निदेशक वीके मिश्रा ने बताया कि सभी युवक परिसर के अंदर अभद्रता कर रहे थे जिसके चलते गार्डो ने उन लोगों को बाहर निकाला था। मामला क्या है उसकी जांच की जा रही है। वहीं इंस्पेक्टर हजरतगंज अखिलेश मिश्रा के मुताबिक मवैया निवासी आसिफ अपने दोस्तों के साथ चिड़ियाघर घूमने के लिए आया था। गेट से निकलते वक्त गार्डों से विवाद हो गया। फिलहाल आसिफ की तहरीर पर गार्ड वसी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन