फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   GST: Two lakh new traders of service sector will be registered in GST, registration number will be increased i

GST : सेवा क्षेत्र के दो लाख नये व्यापारियों का होगा जीएसटी में पंजीकरण, प्रदेश में बढ़ाई जाएगी पंजीयन संख्या

Mon, 08 Aug 2022 09:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 08 Aug 2022 09:06 PM IST
सार

प्रदेश का टैक्स बढ़ाने के लिए अन्य श्रेणी के व्यापारियों कापंजीयन बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर रणनीति बनाई तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
GST: Two lakh new traders of service sector will be registered in GST, registration number will be increased i
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार ने सेवाक्षेत्र (सर्विस सेक्टर) के उन व्यापारियों को भी कर केदायरे में लाने की तैयारी की जा रही है, जो अब तक कर केदायरे में नहीं थे। चूंकि जीएसटी में सर्विस सेक्टर के अनके नये कारोबार को भी शामिल कर लिया गया है, इसलिए वाणिज्यकर विभाग ने ऐसे कई सर्विस सेक्टर के 2 लाख नये व्यापारियों का पंजीकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह लक्ष्य अगले तीन महीने में पूरा करना है। इसी प्रकार प्रदेश का टैक्स बढ़ाने के लिए अन्य श्रेणी के व्यापारियों कापंजीयन बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर रणनीति बनाई तैयार की जा रही है। पंजीकृत व्यापारियों की संख्या बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन


इस संबंध में वाणिज्यकर मुख्यालय की ओर से सभी जोन के एडीशनल कमिश्नरों, जांइट कमिश्नर (कार्यपालक) व (कार्पोरेट), डिप्टी व असिस्टेंट कमिश्नर और वाणिज्यकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश भेजा गया है। जिसमें कहा गया है कि जीएसटी काउंसिल द्वारा हाल में जीएसटी के दायरे में शामिल किए गए सर्विस सेक्टर से जुड़े नये व्यापारियों के अलावा अन्य सेक्टर के भी नये व्यापारियों का पंजीकरण कराने के लिए अभियान चलाया जाए। इस अभियान में सभी जाइंट, डिप्टी व असिस्टेंट कमिश्नरों के अलावा वाणिज्यकर अधिकारियों के लिए लक्ष्य तय करने को कहा गया है।
विज्ञापन


दरअसल इस संबंध में मुख्यमंत्री का भी कहना है कि यूपी एक उपभोक्ता राज्य हैं और देश का बड़ा राज्य होने के नाते यहां व्यापारियों की संख्या भी काफी अधिक है। इसलिए प्रदेश सरकार के खजाने राजस्व तभी बढ़ेगा, जब टैक्स बेस बढ़ाया जा सकेगा। इसकेमद्देनजर राज्यकर विभाग ने व्यापारियों का पंजीकरण बढ़ाने को लेकर काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही व्यापारियों के पंजीयन, वेरिफिकेशन, निरस्तीकरण, संशोधन और खारिज कराने का भी काम  किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान केदौरान कर निर्धारण विंग के लिए रिटर्न दाखिल करने वाले और न करने वाले व्यापारियों की सतत निगरानी करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने रिटर्न स्क्रूटनी, रिफंड क्लेम व स्क्रूटनी, प्रवर्तन संबंधी सूचना, हाई वैल्यू ई-वे बिल जारी करने संबंधी कार्यवाही को प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed