फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   GST raid in Vajpayee Kachodi Bhandar in Lucknow.

यूपी: लखनऊ के प्रसिद्ध बाजपेयी कचौड़ी भंडार पर जीएसटी छापा, घोषित से दोगुना ज्यादा बिक्री के प्रमाण

Sat, 12 Apr 2025 05:52 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 12 Apr 2025 05:52 AM IST
सार

राजधानी लखनऊ के फेमस वाजपेयी कचौड़ी भंडार में जीएसटी की टीम ने छापा मार दिया। टीम ने रोज के आय व्यय की जांच कर रही है।

विज्ञापन
GST raid in Vajpayee Kachodi Bhandar in Lucknow.
जीएसटी टीम ने मारा छापा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

खानपान के लिए मशहूर लखनऊ में बाजपेयी कचौड़ी भंडार का नाम भी शामिल है। हजरतंगज में इस छोटी सी दुकान पर दिनभर में हजारों लोग लाइन लगाकर कचौड़ी और खस्ते खाते हैं लेकिन शुक्रवार को राज्य कर विभाग की एसआईबी टीम को देख न केवल लाइन गायब हो गई बल्कि स्टाफ में भी अफरा-तफरी मच गई। राज्य कर विभाग के छापे में कचौड़ी भंडार के प्रतिष्ठान्न और गोदाम को जद में लिया गया। जांच के दौरान अधिकारियों को घोषित बिक्री और वास्तविक बिक्री में करीब दोगुना अंतर पाया गया। दस्तावेजों को जब्त कर डाटा का मिलान किया जा रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को हजरतगंज स्थित बाजपेयी कचौड़ी भंडार पर राज्य कर विभाग की विशेष जांच शाखा ने छापा मारा। विभाग के पास जीएसटी अपवंचना की शिकायत की गई थी। गोपनीय जांच में इसे सही पाया गया। कचौड़ी की बिक्री पर 5 फीसदी जीएसटी है। कागजों में लगभग 10 लाख रुपये महीने की बिक्री दिखाई जा रही थी। तिमाही 30 लाख की घोषित बिक्री पर 5 फीसदी टैक्स जमा किया जा रहा था। जांच में पाया गया कि बिक्री के बिल जारी नहीं किए जाते इसलिए संचालक स्वत: ही बिक्री के आंकड़े घोषित कर टैक्स जमा कर रहे थे।
विज्ञापन


गोदाम और दुकान में दस्तावेजों की पड़ताल में पाया गया कि घोषित बिक्री की तुलना में वास्तविक बिक्री कहीं ज्यादा है। एसआईबी अधिकारियों द्वारा की गई प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ कि बाजपेयी कचौड़ी भंडार की तिमाही बिक्री कम से कम 50 लाख रुपये या इससे ज्यादा हो सकती है। वास्तविक बिक्री और टैक्स चोरी की गणना की जा रही है। खरीद-बिक्री के बिलों सहित अन्य दस्तावेजों को सीज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed