फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   grp booked the principal secretary car

जीआरपी ने दिखाया प्रमुख सचिव को आईना

Sat, 03 Aug 2013 12:02 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 03 Aug 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
grp booked the principal secretary car

नियमों का उल्लंघन करना एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को महंगा पड़ गया। नो पार्किंग जोन में खड़े निजी चार पहिया वाहन को जीआरपी ने क्रेन से उठवा लिया।

विज्ञापन


वाहन छुड़ाने के लिए नीली बत्ती कार से पहुंचे व्यक्ति ने खुद को प्रमुख सचिव गन्ना का निजी सचिव बताते हुए रौब गांठना शुरू कर दिया।

बावजूद जीआरपी जवान नहीं माने तो धमकी देकर 1100 रुपये का जुर्माना दे दिया।

जानकारी के मुताबिक, कार (यूपी 32 ईके 6850) शुक्रवार दोपहर चारबाग स्टेशन के सामने नो पार्किंग जोन में खड़ी थी। जीआरपी ने नगर निगम की क्रेन से कार उठवाकर होल्डिंग एरिया में रख दी।
विज्ञापन


एक घंटा बाद नीली बत्ती अंबेस्डर कार (यूपी 32 ईयू 2664) से एक व्यक्ति होल्डिंग एरिया पहुंचा और कार का दरवाजा खोल गाड़ी चलाने लगा।

इस दौरान जीआरपी जवानों ने कार पर जुर्माने की बात कही तो वह भड़क गया।

इसके बाद वह जीआरपी बूथ पर पहुंचा और खुद को प्रमुख सचिव गन्ना का निजी सचिव बताकर अर्दब में लेने की कोशिश की।

उस व्यक्ति ने बताया कि कार तरुण भटनागर के नाम है। इस पर जीआरपी जवानों ने बताया कि नियम के मुताबिक, कार गलत जगह थी। इससे जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed