फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   group marriage

Lucknow News: 21 बेटियों की शादी, बैंड-बाजे पर थिरके बराती

Sun, 26 Nov 2023 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 26 Nov 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
group marriage
लखनऊ। युवा व्यापार मंडल, डालीगंज हसनगंज व्यापार मंडल, बिटिया फाउंडेशन की ओर से डालीगंज स्थित रामाधीन सिंह उत्सव लाॅन में सर्व समाज की 21 बेटियों के विवाह उत्सव का नौवां आयोजन शनिवार को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री मंत्री बृजेश पाठक रहे।
विज्ञापन


उत्सव की शुरुआत बरात से हुई। बैंड-बाजे की धुनों पर थिरकते बराती रामाधीन उत्सव लॉन पहुंचे। बरात का स्वागत संघ प्रांत प्रचारक कौशल, सह प्रचारक प्रशांत भाटिया ने किया। सूरज एंड ग्रुप और पारंगत कलाकारों ने सीता स्वयंवर, कथक, सूफी नृत्य, राधा कृष्ण लीला, महाआरती, महिषासुर वध का शानदार मंचन किया। फूलों की होली के साथ ही कार्यसमिति की महिला सेविकाएं विद्या गुप्ता, शिवा गुप्ता, रुपाली नेहा अग्रवाल, मनीषा, सीमा, सुषमा अग्रवाल, नैना, सोनी सिंह, लता, ममता मिश्रा, संतोष दीपाली तलवार, एकता अग्रवाल ने डांडिया नृत्य कर समा बांधा।
विज्ञापन

सहयोगी व्यापारी बंधुओं ने बेटियों को अलमारी, किचन सेट, बक्सा, गैस चूल्हा, एलईडी टीवी, सोने का मंगलसूत्र समेत 100 से अधिक दैनिक उपयोग की वस्तुएं भेंट कीं। रात एक बजे से पंडित मुकेश जेतली व अखिल विश्व शांतिकुंज गायत्री परिवार हरिद्वार के परिवारीजनों द्वारा फेरे की रस्म संपन्न करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
विवाह समारोह में महापौर सुषमा खार्कवाल, सांसद दिनेश शर्मा, विधायक डाॅ. नीरज बोरा, अंजनी श्रीवास्तव, नीरज सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, रजनीश गुप्ता, अरुण शंकर शुक्ला, निजी सचिव मुख्यमंत्री किशोर पंत व सहकारी बैंक चेयरमैन हरशरणलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed