{"_id":"5dc317348ebc3e5b56684816","slug":"groundwater-samples-of-hindon-river-basin-will-examined","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान की कवायदः हिंडन रिवर बेसिन के भूजल नमूनों की जांच होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान की कवायदः हिंडन रिवर बेसिन के भूजल नमूनों की जांच होगी
Thu, 07 Nov 2019 12:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Hindon River
प्रदेश में कई क्षेत्रों में भूजल के प्रदूषित होने की रिपोर्ट मिलने के सरकार ने इसके समाधान की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत सरकार ने राजधानी में स्थित भारतीय विष विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों के भूजल के नमूनों की जांच कराने का फैसला किया है। इसके लिए भूगर्भ जल विभाग ने संस्थान के साथ एमओयू किया है।
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग के अधीन काम करने वाले भूर्गभ जल विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भूमिगत जल के नमूनों की जांच का कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से सिंचालित किया जाएगा। खास तौर पर रिवर बेसिन को चिह्नित कर भूजल के गुणवत्ता की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
इसी कड़ी में पोस्ट मानसून के बाद हिंडन रिवर बेसिन में भूजल के नमूनों की जांच की जाएगी। इससे पहले प्री मानसून अवधि में हिंडन रिवर बेसिन के भूजल की जांच हो चुकी है। अब पोस्ट मानसून के बाद की जाने वाली जांच रिपोर्ट के आधार पर हिंडन रिवर बेसिन के भूजल के गुणवत्ता का अध्ययन किया जाएगा। इसके आधार पर ही इसके पानी के उपयोग में लाने की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन