फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ground Breaking Ceremony: Modi broke silence on Chaudhary Charan Singh, said- Bharat Ratna is not the right of

Ground Breaking Ceremony:चौधरी चरण सिंह पर मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- भारत रत्न पर अब एक परिवार का हक नहीं

Mon, 19 Feb 2024 06:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 19 Feb 2024 06:22 PM IST
सार

लखनऊ के भूमि पूजन समारोह में शिरकत करने आए पीएम मोदी ने यहां भारत रत्न का मुद्दा उठाया। उन्होंने पहली बार चरण सिंह को दिए गए भारत रत्न पर कोई बयान दिया। 

विज्ञापन
Ground Breaking Ceremony: Modi broke silence on Chaudhary Charan Singh, said- Bharat Ratna is not the right of
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम मोदी ने भारत रत्न पर कांग्रेस को घेरा है। लखनऊ के भूमि पूजन समारोह में बोलते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस के लोग भारत रत्न पर एक ही परिवार का हक समझते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने कुछ ही दिन पहले किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न प्रदान किया है। दुभार्ग्य से ये बात कांग्रेस और उसके सहयोगियों को समझ में नहीं आती। कांग्रेस के लोग अब तक भारत रत्न पर एक ही परिवार का हक समझते हैं। दशकों तक बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया गया। ये लोग केवल अपने परिवार को भारत रत्न देते रहे हैं। 

विज्ञापन


मोदी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न का पुरस्कार देना कांग्रेस और उनके सहयोगियों को समझ में नहीं आया। चौधरी चरण सिंह की राजनीति की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने कभी कांग्रेस के साथ सौदेबाजी स्वीकार नहीं की पीएम की कुर्सी त्याग दी।
विज्ञापन


रालोद के साथ गठबंधन
राजनीतिक गलियारों में इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि चौधरी चरण सिंह के माध्यम से बीजेपी किसानों के वोट अपने पाले में करना चाह रही है। कुछ दिनों पहले तक इंडिया गठबंधन का हिस्सा रहे जयंत चौधरी अब एनडीए में हैं। ऐसा माना जा रहा है कि पश्चिमी यूपी में इन दोनों पार्टियों के मिलने से बीजेपी को लाभ होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसका सपना लोहिया ने देखा था

प्रधानमंत्री ने विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार जब अपनी तरफ से लाभार्थियों को लाभ पहुचाती है, तो यही सच्चा अर्थ में सामाजिक न्याय और सच्चा सेक्युलरिज्म होता है। पहले भ्रष्टाचार और भेदभाव के चलते लोगों को योजनाओं का लाभ पाने के लिए लंबी लाइन लगानी होती थी। एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर में दौड़ना होता था। मोदी की गारंटी है कि जब तक हर लाभार्थी को उसका हक नहीं मिलता, हमारी सरकार शांत नहीं बैठेगी। यही वो समाजिक न्याय है, जिसका सपना जेपी और लोहिया ने देखा था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की योजनाएं सामाजिक न्याय और अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि केवल भगत सिंह की तरह फांसी पर लटकने से ही देश की सेवा होती है, ऐसा नहीं है। देश के लिए काम करने से भी देश की सेवा होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed