फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ground Breaking Ceremony: Many townships will be developed in Lucknow.

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी: टाउनशिप सच करेंगी आशियाने का सपना, नौ उद्यमियों ने हाउसिंग प्रोजेक्ट में दिखाई रुचि

Tue, 13 Feb 2024 01:32 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 13 Feb 2024 01:32 PM IST
सार

लखनऊ में निवेश करने वाले टॉप 15 उद्यमियों में से नौ ने हाउसिंग प्रोजेक्ट में रुचि दिखाई है। वहीं, टाटा कंपनी 4174 करोड़ रुपये से 150 अपग्रेड गवर्नमेंट आईटीआई स्थापित करेगी।

विज्ञापन
Ground Breaking Ceremony: Many townships will be developed in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी एक नहीं बल्कि दर्जनों नई टाउनशिप की सौगात लेकर आ रही है। इससे लोगों के आशियाने का सपना आसानी से पूरा हो सकेगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि टॉप 15 उद्यमियों में से नौ ने लखनऊ में हाउसिंग प्रोजेक्ट में निवेश करने में रुचि दिखाई है। वहीं, टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड सबसे ज्यादा 4174 करोड़ रुपये निवेश करेगी। कंपनी इससे 150 अपग्रेड गवर्नमेंट आईटीआई स्थापित करेगी। इसके निवेशक सुशील कुमार हैं।

विज्ञापन


हाउसिंग प्रोजेक्ट में निवेश करने वाली कंपनियों में ओरो इंफ्रा डवलपर्स लिमिटेड, हमसफर डीलर प्राइवेट लिमिटेड, अंस डवलपर्स, एक्सरिऑन डवलपर्स, यूनिवेस्ट इंटरनेशनल, रिशिता डवलपर्स, एमआईबी होम्स व ओमेक्स लिमिटेड शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी सरकार के मंत्री ने गांव में गुजारी रात, लाभार्थी के यहां किया प्रवास, चूल्हे पर बनी रोटी खाई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चर्चित अभिनेत्री मल्लिका राजपूत की मौत, फंदे से लटका मिला शव, गायक शान के म्युजिक एल्बम से मिली थी शोहरत


इसके अलावा ओमेक्स, आश्रय वेंचर्स, बालाती वेफर्स, क्यू लाइन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड और वैदिक एंड फ्यूचरिस्टिक एडुटेक राजधानी में निवेश करने वाली टॉप 15 कंपनियों में हैं। हाउसिंग प्रोजेक्ट में निवेश करने वाली कंपनियों को सुल्तानपुर रोड, माढरमऊ व बक्कास, गोमती नदी के किनारे, सुशांत गोल्फ सिटी और सीजी सिटी समेत अन्य इलाकों में जमीन भी मिल गई है।

कंपनी -- निवेश (करोड़ रुपये) -- निवेशक
ओरो इंफ्रा डवलपर्स लिमिटेड -- 439.71 -- अतुल कुमार सक्सेना
हमसफर डीलर प्राइवेट लिमिटेड -- 800  -- रवि प्रकाश पांडेय
अंस डवलपर्स  -- 495 -- एसजे चौधरी
ओमेक्स -- 1750 -- धीरेंद्र प्रताप सिंह
एक्सरिऑन डवलपर्स -- 650 --  सुनीत पूरी
यूनिवेस्ट इंटरनेशनल -- 550 -- विनय कुमार
रिशिता डवलपर्स -- 506 -- सुधीर कुमार अग्रवाल
एमआईबी होम्स -- 500  -- मंजीत सिंह
आश्रय वेंचर्स --  450 -- जनार्दन अग्रवाल
बालाजी वेफर्स -- 500 -- श्याम कुंजी भाई वीरानी
क्यू लाइन बायोटक -- 500 -- सौरभ गर्ग
वैदिक एंड फ्यूचरिस्टिक एडुटेक -- 500 -- महेंद्र कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed