{"_id":"6a1603a123fccb02af0f4e77","slug":"grocery-store-owner-injured-in-car-rollover-dies-lucknow-news-c-13-lko1096-1755744-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कार पलटने से घायल किराना दुकानदार ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कार पलटने से घायल किराना दुकानदार ने दम तोड़ा
Wed, 27 May 2026 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 27 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
विपिन गुप्ता की फाइल फोटो।
मलिहाबाद। रहीमाबाद में कार पलटने से घायल हरदोई के गिरधरपुर गांव निवासी किराना दुकानदार विपिन गुप्ता (30) की मंगलवार को ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। यह हादसा सोमवार को रसूलाबाद और चांदपुर के पास हुआ था।
इंस्पेक्टर अरुण कुमार के अनुसार, दुबग्गा से महिपतमऊ निवासी आसिफ की कार बुक कर बेनीगंज निवासी सच्चिदानंद, उनकी पत्नी अनुराधा, बेटा अक्षत और बेटी अक्षरा घर जा रहे थे विपिन गुप्ता भी उनके साथ कार में सवार थे। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इलाज के दौरान विपिन ने दम तोड़ दिया। उनके भाई राकेश गुप्ता ने बताया कि विपिन दुकान का सामान लेकर घर लौट रहे थे। विपिन के परिवार में पत्नी रुचि गुप्ता, बेटा विराज गुप्ता और बेटी वृंदा गुप्ता हैं।