फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Green energy plant will be built in the up, location decided

अच्छी खबर: प्रदूषण नहीं अब पैसा कमाकर देगी पराली, यूपी में बनेगा ग्रीन एनर्जी प्लांट, जगह हुई तय

Sat, 28 Oct 2023 07:03 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 28 Oct 2023 07:03 AM IST
सार

यह प्लांट दिसंबर में अपना उत्पादन शुरू कर देगा। इस प्लांट से प्रतिदिन तीन टन सीएनजी का उत्पादन होगा। वहीं 80 से 100 लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

विज्ञापन
Green energy plant will be built in the up, location decided
पराली जलने पर्यावरण बिगड़ने की खबरें आती रहती हैं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

प्रदेश को पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण से जल्द निजात मिलेगी। वहीं, पराली से कंप्रेस्ड गैस (सीएनजी) का उत्पादन होगा, जिससे आय के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इसके साथ ही शुद्ध जैविक खाद (ग्रीन एनर्जी) का भी उत्पादन होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में जैव ऊर्जा प्रोत्साहित करने के लिए जैव ऊर्जा नीति 2022 को जारी किया था। कई बड़े निवेशकों ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश सरकार के साथ एमओयू किया था, जो अब धरातल पर उतरने जा रहा है।

विज्ञापन


जो प्लांट शुरू होने को तैयार हैं उनमें बुलंदशहर का बुलंद बायोगैस भी है। बुलंद बायोगैस ने प्रदेश सरकार के साथ 18.75 करोड़ रुपये का एमओयू किया था, जिसकी लागत बढ़कर 21 करोड़ हो गई है। यह प्लांट दिसंबर में अपना उत्पादन शुरू कर देगा। इस प्लांट से प्रतिदिन तीन टन सीएनजी का उत्पादन होगा। वहीं 80 से 100 लोगों को रोजगार भी मिलेगा। बुलंद बायो गैस के अतहर अहमद ने बताया कि प्लांट में सिर्फ पराली ही नहीं, बल्कि पुआल,गोबर, भूसा, गन्ने की मैली, नगर निगमों का कबाड़ से कंप्रेस्ड बायोगैस तैयार की जाएगी। इस प्लांट के लिए इंडियन ऑयल से लाइसेंस मिल चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बड़ी मात्रा में जैविक खाद का उत्पादन होगा। कंप्रेस्ड गैस के उत्पादन में जो वेस्ट निकलेगा वो 100 प्रतिशत जैविक होगा। यह वेस्ट सॉलिड भी होगा और लिक्विड भी। लिक्विड जैविक खाद तीन साल तक किसानों को मुफ्त दी जाएगी। इन किसानों को डीएम या सीडीओ चिन्हित करेंगे। इससे उन किसानों को फायदा होगा जो फर्टिलाइजर, डीएपी, यूरिया नहीं खरीद पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि योगी सरकार ने इस प्रोजेक्ट को बहुत तेजी से आगे बढ़ाया है और इसके लिए जैव ऊर्जा नीति 2022 लेकर आए। केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार भी 75 लाख से लेकर 20 करोड़ तक अधिकतम सब्सिडी दे रही है। बिजली सरचार्ज में 10 साल के लिए छूट दी गई है। स्टांप ड्यूटी में भी 10 साल तक छूट कर दी गई है। लैंड डेवलपमेंट चार्जेस को भी 10 साल तक के लिए निशुल्क कर दिया। इसके अलावा मशीनरी पर 80 फीसदी की छूट दी जा रही है। प्रोजेक्ट 50 करोड़ या इससे अधिक का है तो सरकार पांच किमी की एप्रोच रोड बनाकर दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed