फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Green belt greenery is burning in garbage

Lucknow News: कूड़े में झुलस रही ग्रीन बेल्ट की हरियाली

Mon, 05 Jan 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Green belt greenery is burning in garbage
सीडीआरआई के पास बनी ग्रीन बेल्ट में जल रहा कूड़ा।
लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार योजना के सेक्टर छह, आठ और नौ में नगर निगम की बदइंतजामी से ग्रीन बेल्ट की हरियाली नष्ट हो रही है। कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाएं चरमरा गई हैं। कूड़े के ढेर, दुर्गंध, आग लगाने की घटनाएं, बजबजाती नालियां और वर्षों पुरानी लीकेज टंकी लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-9 में केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान मार्ग से सटी ग्रीन बेल्ट पर कूड़ा डाले जाने और उसमें आग लगाए जाने से कई पेड़ झुलस चुके हैं। अबुल कलाम तिराहा स्थित मिसाइल मैन की प्रतिमा के सामने मार्ग किनारे कूड़ा डालने से दुर्गंध फैलती है, जिससे राहगीरों और सुबह टहलने वालों का गुजरना मुश्किल हो जाता है। यह सिलसिला पिछले छह महीने से अधिक समय से जारी है।
विज्ञापन

सेक्टर-6 में कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर प्लॉट में कूड़े का ढेर नगर निगम के डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की पोल खोल रहा है। सफाई के अभाव में नालियां बजबजा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाईकर्मी आते तो हैं, लेकिन सिर्फ सड़क पर झाड़ू लगाकर चले जाते हैं, नालियों की महीनों से सफाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-8 में वर्ष 2003-04 में बनी पानी की टंकी उद्घाटन के बाद से ही लीक हो रही है। इस कारण टंकी आधी ही भरी जाती है और आसपास हमेशा पानी भरा रहता है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद निर्माण कराने वाली एजेंसी के जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम से नियमित कूड़ा उठान, नालियों की सफाई, ग्रीन बेल्ट की सुरक्षा और लीकेज टंकी की मरम्मत कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

कॉलोनी के गेट पर कूड़े का ढेर और नालियों की सफाई न होना स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। कई बार शिकायत के बाद भी हालात जस के तस हैं। -विनय कृष्ण पांडे, एडवोकेट, सेक्टर-6

अबुल कलाम आजाद तिराहे पर उनकी प्रतिमा के ठीक सामने ग्रीन बेल्ट में नगर निगम कर्मचारी घरों से एकत्र कूड़े को डाल देते हैं। ढेर बढ़ जाने पर उसमें आग लगा दी जाती है। इससे पेड़ झुलस रहे हैं और पूरे इलाके में दुर्गंध फैल जाती है। - चंद्रशेखर, सेक्टर-9

पानी की टंकी वर्षों से लीक है। आधी टंकी भरने से सप्लाई प्रभावित होती है, लेकिन जिम्मेदार एजेंसी पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। -अनिल त्रिपाठी, सेक्टर-8

जानकीपुरम विस्तार में कहीं पर गंदगी है तो उसे साफ कराया जाएगा। निजी कंपनी लखनऊ स्वच्छता अभियान को काम की जिम्मेदारी दी गई है। लापरवाही करेगी तो कार्रवाई की जाएगी। - मनोज यादव, जोनल सिनेटरी अधिकारी नगर निगम

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed