फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Grandmother's murder: Grandson killed for not giving money for liquor, ran away with jewelry and money

दादी की सिल-बट्टे से कूंचकर हत्या : शराब के लिए रुपये न देने पर पोते ने मार डाला, गहने-रुपये लेकर भागा

Wed, 14 Jul 2021 09:56 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 14 Jul 2021 09:56 AM IST
सार

संतलाल के मुताबिक नीरज ने भागते समय कहा कि परेशान न हो तुम्हारा कष्ट काट दिया। अब कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके बाद संतलाल को तेजी से धक्का दिया।

विज्ञापन
Grandmother's murder: Grandson killed for not giving money for liquor, ran away with jewelry and money
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरोजनीनगर के बेहसां गांव में सोमवार देर रात नशेड़ी पोते ने अपनी दादी चंपावती (71) की सिल-बट्टे से कूंचकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी दादी के हाथ से सोने का कंगन और 20 हजार रुपये भी लेकर भाग गया। मृतका के बेटे की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, वारदात के पहले नशेड़ी पोते ने दादी से रुपये मांगे थे जिसका विरोध करने पर जान गंवानी पड़ी।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सरोजनीनगर महेंद्र सिंह के मुताबिक, बेहसा गांव में चंपावती, बेटे संतलाल और पोते नीरज के साथ रहती थीं। चंपावती का बेटा संतलाल व पोता नीरज दोनों कोई काम नहीं करते थे। पूरे परिवार का खर्च बूढ़ी चंपावती को उठाना पड़ता था। पोता नीरज शराब का आदी था। वह रोज शराब के लिए दादी से रुपये मांगता था। सोमवार देर रात करीब 10.30 बजे वह नशे में धुत होकर दादी के पास पहुंचा और शराब के लिए रुपये मांगे। चंपावती के मना करने पर नीरज ने वहां रखे सिल-बट्टे से चंपावती के चेहरे व सिर पर ताबड़तोड़ वार किए और भाग गया।
विज्ञापन


चीख सुनकर बेटा संतलाल कमरे में पहुंचा तो खून से लथपथ मां चंपावती को लेकर अस्पताल गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पास के गांव में रहने वाली चंपावती की बेटी शारदा भी पहुंची। उसने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि नीरज ने चंपावती की हत्या के बाद उनके हाथ में पहना हुआ सोने का कंगन जिसकी कीमत करीब 90 हजार रुपये और 20 हजार रुपये नकदी भी लेकर भाग गया है। शारदा के मुताबिक, चंपावती ने हाल ही में एक जमीन बेची थी जिसकी रकम भी चंपावती के पास थी। वह रकम भी गायब है। नशे के कारण नीरज की पत्नी भी उसे छोड़कर मायके जा चुकी है। पिछले दिनों उसने अपनी शादी में मिली बाइक भी नशे के लिए गिरवी रख दी थी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पुलिस सभी आरोपों की पड़ताल कर रही है। जल्द ही नीरज को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां की चीख सुन दौड़ा बेटा, धक्का देकर भागा आरोपी

चंपावती के बेटे संतलाल ने पुलिस को बताया कि सिल-बट्टे से जब नीरज वार कर रहा था। तो उस वक्त उसकी मां की चीख निकली। वह दूसरे कमरे में था। दौड़कर वह मां के कमरे में गया। तो दरवाजे के पास ही नीरज दिखा। जिसे पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह नाकाम रहे। संतलाल के मुताबिक नीरज ने भागते समय कहा कि परेशान न हो तुम्हारा कष्ट काट दिया। अब कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके बाद संतलाल को तेजी से धक्का दिया। जिससे वह दरवाजे के  पास गिर गया। जबतक वह संभलता नीरज भाग चुका था। अंदर का नजारा देखक संतलाल के मुंह से चीख निकल गई। तखत पर मां चंपावती खून से लथपथ पड़ी थी। आनन-फानन में पड़ोसियों की मदद से चंपावती को अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वारदात के दो घंटे बाद पुलिस को दी सूचना
प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह केमुताबिक वारदात रात करीब 10.30 से 11 बजे केबीच है। पुलिस को रात में करीब 12.30 बजे के बाद सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू किया। पुलिस ने खून सने सिल-बट्टे को कब्जे में ले लिया। उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। वहीं आशंका है कि नीरज ने पहले चंपावती का गला घोंटा, फिर बेसुध होने के बाद उसे सिर व चेहरे पर वार किया। मंगलवार सुबह संतलाल की तहरीर पर नीरज केखिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बुआ ने लगाया नकदी व जेवरात लेकर भागने का आरोप
वारदात की सूचना मिलने के पर देर रात को पास के गांव में रहने वाली चंपावती की बेटी शारदा भी पहुंची। उसने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि नीरज ने चंपावती की हत्या के बाद उनके हाथ में पहना हुआ सोने का कंगन जिसकी कीमत करीब 90 हजार रुपये और 20 हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गया है। शारदा के मुताबिक चंपावती ने हाल ही में एक जमीन बेचा था। जिसका रुपया भी चंपावती के पास था। वह रकम भी नहीं मिल रही है। पुलिस इन आरोपों के बारे में भी पड़ताल कर रही है।

कुछ दिन पहले गिरवी रखा था बाइक
परिजनों के मुताबिक शराब के नशे के लिए आए दिन नीरज विवाद करता था। इसी हरकत के कारण नीरज की पत्नी भी उसे छोड़कर मायके जा चुकी है। पत्नी के मायके जाने के बाद वह पूरी तरह से निरंकुश हो गया। वह दिन हो रात हर वक्त शराब के नशे में धुत्त रहता था। रुपये न होने पर घर के सामान भी गिरवी रख देता था। कुछ दिन पहले ही उसने शादी में मिली बाइक को नशे के लिए 10 हजार रुपये में गिरवी रख दिया। इतनी बड़ी रकम को भी वह शराब में खत्म कर दिया। रविवार की रात से ही वह दादी चंपावती से झगड़ा कर रहा था। सोमवार रात को उसने दादी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed