फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Grand son of former PM Lal Bahadur Shashtri joins BJP.

UP BJP: कांग्रेस के लिए बुरी खबर, भाजपा में शामिल हुए पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर

Wed, 14 Feb 2024 02:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 Feb 2024 02:58 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भाजपा की सदस्यता ले ली। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर दी।

विज्ञापन
Grand son of former PM Lal Bahadur Shashtri joins BJP.
विभाकर शास्त्री। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए बने विपक्षी गठबंधन इंडिया के टूटने के बाद कांग्रेस के लिए एक के बाद एक बुरी खबरें आ रही हैं।
विज्ञापन


अब यूपी में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया साइट एक्स पर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले मिलिंद देवड़ा भी कांग्रेस छोड़ चुके हैं। वहीं, महाराष्ट्र में पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

तीसरी बार विरासत संभालने में नाकाम हुए विभाकर शास्त्री
वर्ष 1980 के लोकसभा चुनाव में जब कांग्रेस की बयार चल रही थी, तब देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बड़े पुत्र हरीकृष्ण शास्त्री संसदीय क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे थे। लोकदल के लियाकत हुसैन को पराजित कर वह चुनाव जीते और केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में भी शामिल हुए।

जिले में औद्योगिक क्रांति की नींव रखकर श्री शास्त्री ने क्षेत्र को अपना गढ़ बनाने का प्रयास किया। इससे वर्ष 1984 के चुनाव में जनता ने फिर उन्हें चुनकर संसद भेजा। वर्ष 1989 व 91 के चुनाव में बोफोर्स का मुद्दा लेकर आए वीपी सिंह के सामने वह नहीं टिक पाए।

श्री शास्त्री के निधन के बाद इस सीट से उनके पुत्र विभाकर शास्त्री विरासत को सहेजने आगे आए। कांगेस से विभाकर ने वर्ष 1998 में चुनाव लड़ा लेकिन महज 24,688 मत ही पा सके। वर्ष 1999 में फिर भाग्य अजमाया, जिसमें 95 हजार व वर्ष 2009 में एक लाख मत हासिल कर पाए। तीन बार प्रयास के बाद भी वह अपने पिता की विरासत को नहीं सहेज पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed