फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   grand prix open wrestling championship in Gonda.

Gonda News: ग्रैंड प्रिक्स ओपन कुश्ती चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ, 1200 पहलवान आजमाएंगे दम

Sat, 29 Oct 2022 05:59 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sat, 29 Oct 2022 05:59 PM IST
सार

गोंडा में आयोजित हो रही कुश्ती प्रतियोगिता में देश के 1200 पहलवान दम दिखाएंगे। जिले में ओपेन कुश्ती चैंपियनशिप के बाद हरिद्वार में 13 से 15 नवबंर को प्रतियोगिता होगी।

विज्ञापन
grand prix open wrestling championship in Gonda.
ग्रैंड प्रिक्स ओपन कुश्ती चैंपियनशिप में दांव अजमाते पहलवान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश में पहली बार शुरू हुए ग्रैंड प्रिक्स ओपन नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के दूसरे चरण की प्रतियोगिता का शुभारंभ नंदिनीनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने किया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पहले दिन ग्रीको रोमन, दूसरे दिन फ्री स्टाइल व तीसरे दिन महिला पहलवानों के बीच प्रतियोगिता होगी। नेशनल रैंकिंग व नेशनल टॉपटेन के अंडर 15 व अंडर 20 आयु वर्ग के 1200 पहलवान तीनों दिन दम दिखाएंगे। पहले दिन ग्रीको रोमन के पहलवानों ने दम दिखाए।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की खेलो इंडिया से यह प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। नंदिनीनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में नया मिनी स्टेडियम बनाया गया है। स्टेडियम में करीब 25 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। शनिवार को प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने प्रतियोगिता के स्वरूप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक देश में नेशनल की तीन प्रतियोगिताएं होती थीं, जिसमें हर प्रदेश के एक- एक टॉपर पहलवान या फिर चैंपियन प्रदेश के दो- दो पहलवान ही शामिल होते थे। इससे उन प्रदेशों में दसवें नंबर पर कुशल पहलवान को अवसर नहीं मिलता था, इससे प्रतिभाएं दब जाती थीं। अब ओपेन प्रतियोगिता शुरू की गई है, जिसमें सभी को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है।
विज्ञापन


इसमें एक प्रतियोगिता बीते दिनों दिल्ली में हुई है और अब ग्रैंड प्रिक्स ओपन जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप नंदिनीनगर में हो रही है। इसमें 15 साल तक के 600 पहलवान व 17 से 20 आयु वर्ग के 600 पहलवान शामिल हो रहे हैं। इसमें हर प्रदेश के टॉपटेन नेशनल के और टॉपटेन ओपेन नेशनल के पहलवान शामिल हैं। इसके बाद सीनियर और कैडेट की प्रतियोगिता हरिद्वार में 13, 14 व 15 नवबंर को होगी। बताया कि ओलंपिक खेलों से पहले देश के भीतर इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन होने से नए खिलाड़ियों की प्रतिभा सामने आ सकेगी और इससे खिलाड़ियों के बीच बेहतर करने की प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने कहा कि क्रिकेट के बाद देश में इस समय सबसे अधिक चर्चा कुश्ती की है। कुश्ती में पहलवानों के मेडल लाने का औसत लगातार बढ़ता जा रहा है। साथ ही कुश्ती खेलने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पहले दिन के ग्रीको रोमन मुकाबला में जीत दर्ज करने वाले पहलवानों को सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पुरस्कृत किया। इस दौरान भाजपा एमएलसी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, महेंद्र सिंह, छपिया ब्लॉक प्रमुख नीलू पासवान, भाजपा नेता राजेश रायचंदानी समेत अन्य मौजूद रहे।


चालाक और सिरफिरा हैं अरविंद केजरीवालः बृजभूषण
प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बहुत चालाक और सिरफिरा करार दिया है। नोट पर लक्ष्मी गणेश की तस्वीर छापने वाले केजरीवाल के बयान को राजनीतिक बताया। कहा कि यह भी चालाकी है, जो असंभव है उसे कहने का क्या मतलब है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यह सरकार नहीं तय करती, इसके लिए संस्था है। केजरीवाल का यह बयान सिर्फ राजनैतिक फायदे के लिए दिया गया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी शुभकामना है कि राहुल की यात्रा कुछ सफल हो जाए। कुछ लोग उनको नेता मान लें। बाढ़ के दौरान सरकार और जिला प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाने और कुछ बोलने पर बागी कहलवाने वाले बयान के सवाल पर सांसद ने कहा कि अभी मैं बागी नहीं बनना चाहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed