फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Grand ceremony for Tokyo stars in Lucknow on 19th: Chief Minister to honor Olympic medal winners including Neeraj Chopra, Ravi, Mirabai

टोक्यो के सितारों के लिए 19 को लखनऊ में भव्य समारोह : नीरज चोपड़ा, रवि, मीराबाई समेत ओलंपिक पदक विजेताओं को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री

Thu, 12 Aug 2021 09:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 12 Aug 2021 09:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुरुष हॉकी टीम और चौथा स्थान हासिल करने वाली महिला टीम को भी सम्मानित करेंगे। प्रमुख सचिव खेल कल्पना अवस्थी ने बताया कि यूपी से प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Grand ceremony for Tokyo stars in Lucknow on 19th: Chief Minister to honor Olympic medal winners including Neeraj Chopra, Ravi, Mirabai
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को योगी सरकार न सिर्फ सम्मानित करेगी, बल्कि धन वर्षा भी करेगी। इसके लिए अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 19 अगस्त को भव्य समारोह आयोजित किया गया है। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा, रजत जीतने वाले रवि कुमार दहिया, मीराबाई चानू समेत सभी पदक विजेताओं को सम्मानित कर नकद राशि भी देंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री 41 साल बाद कांस्य जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम और चौथा स्थान हासिल करने वाली महिला टीम को भी सम्मानित करेंगे। प्रमुख सचिव खेल कल्पना अवस्थी ने बताया कि यूपी से प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे। अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी व प्रमुख सचिव खेल ने बृहस्पतिवार को तैयारियों का जायजा भी लिया।
विज्ञापन


स्वर्ण विजेता को दो करोड़, चांदी के लिए 1.5 करोड़, कांस्य पर एक करोड़
खिलाड़ी    पदक    राशि
नीरज चोपड़ा (जैवलिन थ्रो)    स्वर्ण    2 करोड़
रवि कुमार दहिया (कुश्ती)    रजत    1.5 करोड़
मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग)    रजत    1.5 करोड़
बजरंग पूनिया (कुश्ती)    कांस्य    1 करोड़
पीवी सिंधू (बैडमिंटन)    कांस्य    1 करोड़
लवलीना (बॉक्सिंग)    कांस्य    1 करोड़

कांस्य जीतने वाली हॉकी टीम के हर खिलाड़ी को एक-एक करोड़
कांस्य जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। चौथे स्थान पर रहीं महिला हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये दिए जाएंगे। पुरुष हॉकी टीम के चीफ कोच को 25 लाख, 10-10 लाख रुपये प्रति स्टाफ को दिया जाएगा। पहलवान दीपक पूनिया और गोल्फर अदिति अशोक को भी 50-50 लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ललित उपाध्याय को 1.25 करोड़ रुपये
हॉकी का कांस्य जीतने वाली टीम के खिलाड़ी वाराणसी के ललित उपाध्याय को कांस्य पदक के लिए एक करोड़ व प्रोत्साहन राशि के रूप में 25 लाख दिए जाएंगे। वहीं, महिला हॉकी खिलाड़ी मेरठ की वंदना कटारिया को 75 लाख मिलेंगे।


इन खिलाड़ियों को 25-25 लाख
प्रियंका गोस्वामी (मेरठ), शिवपाल सिंह (चंदौली), सौरभ चौधरी, सीमा पूनिया व अन्नू रानी (सभी मेरठ), मेराज अहमद खान, सतीश कुमार व अरविंद सिंह (सभी बुलंदशहर)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed