फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gps tracking for encroachment

अवैध कब्जे रोकने में जीपीएस होगा लेखपालों का विकल्प

Wed, 15 Sep 2021 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Gps tracking for encroachment
विस्तारित क्षेत्र में आए 88 गांवों को मिलाकर नगर निगम सीमा में 212 गांव हो गए हैं। यहां करीब 16 हजार बीघा सरकारी जमीन है, जिसमें से करीब दो हजार बीघे पर अवैध कब्जे हैं। मगर लेखपालों की कमी की वजह से नगर निगम ये कब्जे रोक पाने में नाकाम रहा है। ऐसे में अब नगर निगम विस्तारित क्षेत्र की जमीनों का जीपीएस सर्वे कराएगा ताकि इनका डिजिटल रिकॉर्ड बनाने के साथ ही अवैध कब्जे में फंसी जमीनों का भी पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

राजस्व विभाग से प्रतिनियुक्ति पर लेखपालों के न आने से जमीन की जांच और सुरक्षा का काम नहीं हो पा रहा है। नगर निगम को कम से कम 25 लेखपालों की जरूरत है, मगर हैं सिर्फ दो। नगर निगम ने करीब तीन माह पहले राजस्व विभाग से 25 लेखापाल और दो कानूनगो मांगे थे, मगर ये अब तक मिले नहीं हैं। विभाग ने नगर निगम को संविदा लेखपाल रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन

लेखपाल लौटकर ही नहीं आए
सीमा विस्तार के बाद बीते साल जिला प्रशासन की ओर से लेखपाल मृदुल मिश्रा, कुंवर प्रशांत सिंह को नगर निगम से अटैच किया गया था। जिन्हें सर्वे कर यह रिपोर्ट बनानी थी कि कितनी जमीन पर कब्जा है और कितनी खाली है। ये लेखपाल कुछ दिन तो नगर निगम आए, मगर सर्वे कर कोई पुख्ता रिपोर्ट नहीं दी और कुछ दिन बाद आना ही बंद कर दिया। नगर आयुक्त ने डीएम को पत्र भी लिखा, मगर वे दोबारा नहीं आए। करीब 1200 बीघा अवैध कब्जे पुराने 124 गावों की जमीन पर हैं। वहीं जो नए गांव शामिल हुए हैं, वहां जमीनों पर अवैध कब्जे का कोई रिकॉर्ड ही नहीं है। मगर माना जा रहा है कि करीब 800 बीघा जमीन पर अवैध कब्जे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीपीएस सिस्टम के जरिए विस्तारित क्षेत्र की जमीनों का सर्वे कराया जाएगा। इससे डिजिटल रिकॉर्ड भी तैयार हो जाएगा। लेखपालों की तैनाती के लिए भी राजस्व परिषद से दोबारा मांग की गई है।
- अभय पांडेय, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed