फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Govt to take attendence of DM and SSP

हर रोज अफसरों की अटेंडेंस लेंगे अखिलेश

Thu, 14 Aug 2014 02:30 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 14 Aug 2014 02:30 AM IST
विज्ञापन
Govt to take attendence of DM and SSP

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सख्त निर्देश के बावजूद अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। वे गंभीरता से जनता की समस्याएं नहीं सुन रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने अफसरों की इस कार्यशैली पर गहरी नाराजगी जताते हुए कार्यालयों में उनकी समय से मौजूदगी को लेकर बुधवार को कड़े दिशा निर्देश जारी किए।

अब कमिश्नर, डीएम और एसएसपी की कार्यालय में समय से उपस्थिति के लिए उनके लैंडलाइन फोन पर रोज बात करेंगे।

मतलब जैसे स्कूल में टीचर हर रोज बच्चों की उपस्थिति दर्ज करता है, उसी तरह अफसरों की भी अटेंडेंस लगेगी।

मुख्य सचिव ने कहा, अपमानजनक है ये

Govt to take attendence of DM and SSP

मुख्य सचिव आलोक रंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद जनसुनवाई का काम गंभीरता से नहीं हो रहा है।

जनसुनवाई के समय में अफसरों के कार्यालयों के फोन खराब मिल रहे हैं। यह स्थिति बेहद आपत्तिजनक है। इसके लिए हर अधिकारी के कार्यालय में बेसिक फोन अनिवार्य कर दिया गया है।

जिस अधिकारी के कार्यालय में बेसिक फोन नहीं लगा है, उसे तत्काल लगवाने को कहा गया है। जिलाधिकारियों को अपने मातहत अधिकारियों के कार्यालयों में बेसिक फोन सक्रिय होने का प्रमाणपत्र देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों को दिए गए ये निर्देश

Govt to take attendence of DM and SSP

जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे बेसिक फोन नंबर का मीडिया में व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं तथा कार्यालयों के बाहर पट्टिका पर नंबर दर्ज कराएं।

जिले की वेबसाइट पर भी अधिकारियों के नंबर डिस्प्ले किए जाएंगे। रंजन ने बताया कि मंडलायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कार्यालय में डीएम व एसएसपी की उपस्थिति का सत्यापन नियमित रूप से बेसिक टेलीफोन पर बात करके करें।

मंडलायुक्त इन अधिकारियों की नियमित उपस्थिति या अनुपस्थिति की जानकारी सीधे उन्हें देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed