{"_id":"9aea847a618b45406b8cc9f480a534a7","slug":"govt-officials-to-use-parag-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ‘पराग’ का ही पानी पीएगी ‘सरकार’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ‘पराग’ का ही पानी पीएगी ‘सरकार’
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 01 Nov 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव के अलावा विभिन्न विभागों में होने वाली बैठकों, सेमिनारों व अन्य कार्यक्रमों में अब पीने के लिए ‘पराग’ का पानी ही इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
सरकार ने ‘पराग’ को मजबूती देने के लिए यह फैसला किया है। शासन ने तय किया है कि अब हर स्तर की शासकीय बैठकों व कार्यक्रमों में पराग के मिनरल वाटर ही उपयोग में लाए जाएंगे।
विज्ञापन
सचिव सचिवालय प्रशासन प्रभात मित्तल ने इस संबंध में शुक्रवार को शासनादेश जारी कर दिया।
सरकारी बैठकों व कार्यक्रमों में पराग का मिनरल वाटर उपयोग में लाए जाने से ‘पराग’ की ब्रांडिंग होगी।
इससे इसके उत्पादों की बिक्री में इजाफा होने की उम्मीद है।